58 वर्ष की आयु में तीसरी बार पिता बना ये मशहूर अभिनेता
58 वर्ष की आयु में तीसरी बार पिता बना ये मशहूर अभिनेता
Share:

घोस्ट राइडर जैसी सुपरहिट मूवी करने वाले निकोलस केज पिता बन चुके है। 58 वर्ष की आयु में पिता बने निकोलस केज का ये तीसरा बच्चा है। निकोलस केज की 27 साल के पत्नी रिको शिबाता ने बुधवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दे दिया है। खबरों का कहना है कि रिको शिबाता से निकोलस केज ने पिछले वर्ष ही विवाह किया था। रिको, निकोलस से 31 साल छोटी हैं। निकोलस केज और रिको शिबाता को सोशल मीडिया यूजर्स बेटी के जन्म की बधाइयां दे रहे हैं।

निकोलस केज बने तीसरी बार पिता: खबरों का कहना है कि निकोलस और रिको के प्रवक्ता ने बच्चे के आगमन की सूचना दी थी। प्रवक्ता ने बोला है कि अपने पहले बच्चे के इस दुनिया में आने को लेकर निकोलस और रिको बहुत खुश हैं। दोनों को बेटी हुई है। फिलहाल, रिको अस्पताल में हैं, लेकिन मां और बेटी ठीक हैं। उन्होंने इस खबर की पुष्टि के लिए निकोलस और रिको से संपर्क किया था, जिन्होंने खबर पर मुहर लगा दी है।

इतना ही नहीं रिको शिबाता की ये पहली बेटी है, लेकिन निकोलस के इससे पहले 2 बेटे और हैं, जो पहले रिलेशनशिप से हैं। निकोलस का 31 वर्ष का बेटा वेस्टन, उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टिना फुलटन से है। दूसरा 16 साल बेटा पूर्व पत्नी एलिस किम से है। निकोलस ने जब रिको से विवाह रचा लिया था, तब हर कोई हैरान रह गया था, क्योंकि रिको निकोलस के बड़े बेटे वेस्टन से 4 वर्ष छोटी हैं।

निकोलस केज के रिलेशनशिप के बारें में बात की जाए तो उनकी 5 शादियां हुई हैं। एलिस और रिको से पहले निकोलस ने पैट्रिशिया, लीजा मारी प्रेस्ले और एरिका कोइके से शादी की थी। एलिस के साथ उनका सबसे लंबा रिलेशन रहा था। 2004 से लेकर 2016 तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में उन्होंने अलग होने का निर्णय कर लिया।

ANNUAL BURNING MAN FESTIVAL में एन्जॉय करती हुई दिखाई दी पैरिस हिल्टन

'नाइट एट द म्यूजियम' फेम पर रूस ने लगाया बैन

फिल्म के प्रीमियर पर अभिनेताओं ने किया एक दूसरे को KISS, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -