केरल के बाद महाराष्ट्र में छाने लगा जीका वायरस का कहर, 50 साल की महिला मिली संक्रमित
केरल के बाद महाराष्ट्र में छाने लगा जीका वायरस का कहर, 50 साल की महिला मिली संक्रमित
Share:

मुंबई: केरल के बाद अब महाराष्ट्र में भी जीका वायरस ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। जी दरअसल बीते शनिवार के दिन महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि राज्य में जीका वायरस का पहला मामला मिला है। यह मामला पुणे जिले की पुरंदर तहसील में मिला है। यहाँ 50 साल की एक महिला इस वायरस से संक्रमित मिली है। बताया जा रहा है मरीज का इलाज किया जा रहा है और वह जल्द ठीक हो रही है। दूसरी तरफ, केरल में जीका वायरस के अभी तक 63 वायरस सामने आ चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by News Track Live (@newstracklive)

जी दरअसल केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बीते शनिवार को कहा है कि, 'राज्य में दो और लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है।' केवल यही नहीं उन्होंने बताया है कि राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 63 पहुंच गया है। आपको बता दें कि केरल में फिलहाल जीका वायरस के तीन एक्टिव केस हैं। आपको हम यह भी बता दें कि जीका वायरस फ्लाविविरिडए वायरस फैमिली से है। जी दरअसल यह मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है और जीका वायरस के लक्षण चिकनगुनिया की तरह ही होते हैं।

आपको बता दें कि दिन में एडीज मच्छर के समय काटने से यह रोग फैलता हैं और आम तौर पर जीका वायरस से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होती हैं। इसी के साथ इस वायरस से संक्रमित रोगियों को ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर वायरस गर्भवती महिलाओं को संक्रमित करता है, तो इसका परिणाम जन्म दोष हो सकता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि जीका वायरस एक मच्छर जनित फ्लेविवायरस है और इसे पहली बार साल 1947 में युगांडा में बंदरों में पहचाना गया था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानकर चमक जाएंगी आँखे, जानिए आज का भाव

जब सुरवीन चावला को ऑफिस से निकलना पड़ा था बाहर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

टीवी से बॉलीवुड तक में धमाल मचा चुकीं हैं मृणाल ठाकुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -