ख़बरों में छाया महादेव का ये भक्त, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़
ख़बरों में छाया महादेव का ये भक्त, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़
Share:

बलिया: यूपी के बलिया जिले के रहवासी 46 वर्षीय अशोक गिरी उर्फ मनु सोनी अपने दोनों हाथ पर चलते हुए भगवान महादेव पर जलाभिषेक करने झारखंड के देवघर जा रहे हैं। सुल्तानगंज से 12 अगस्त को जल भरने के पश्चात् अशोक गिरी मुंगेर की सीमा पर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि यहां पहुंचने में उन्हें 51 दिनों का समय लगा तथा 108वें दिन वह महादेव का जलाभिषेक करेंगे। हाथ के बल जल लेकर की जाने वाली यात्रा को बिच्छू डंक यात्रा कहा जाता है। 

अशोक गिरी ने बताया कि 1991 से शिव भक्ति में लीन होकर उन्होंने पैदल कांवड़ यात्रा आरम्भ की थी। वो 10 वर्षों से निरंतर कांवड़ यात्रा करने रहे हैं तथा 2001 से डाक बम की यात्रा आरम्भ की। जिसमें सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा 24 घंटों में पूरी करनी होती है। अशोक गिरी ने वर्ष 2003 से 2020 तक श्रावण के हर शुक्रवार तथा सोमवार को डाक यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जब श्रावण के सोमवार को डाक बम जा रहे थे तो उन्हें एहसास हुआ कि बाबा कह रहे हैं कि मैंने शारीरिक तौर पर तुम्हें इतना योग्य बना दिया है कि तुम अब एक बार बिच्छू डंक यात्रा करते हुए जलाभिषेक करने आओ। 

बता दें अशोक गिरी ने 12 अगस्त को बिच्छू डंक यात्रा सुल्तानगंज से आरम्भ की। 51वें दिन संग्रामपुर के खैरा मोड़ पहुंचे हैं। उनका लक्ष्य है कि वो 108वें दिन देवघर पहुंच कर महादेव का जलाभिषेक करें। इसके लिए वो पूरा प्रयास कर रहे हैं। अशोक गिरी ने बताया कि उनका जूना अखाड़ा से भी नाता रहा है। क्योंकि 2008 में  गंगोत्री, हरिद्वार से पदयात्रा करते हुए जगन्नाथपुरी से रामेश्वर पहुंचे थे। यह यात्रा उन्होंने गुरू शक्ति गिरी नागा बाबा के साथ की तथा उन्ही से दीक्षा प्राप्त कर जूना अखाड़ा में सम्मिलित हो गए। उनकी शादी 1998 में हुई उनके परिवार में मां, पिता, पत्नी, पांच बेटे एवं एक बेटी है। वहीं महादेव के इस अद्भुत भक्त को देखकर कांवड़िया पथ पर लोगों की भीड़ लग गई।

खाना बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर, बिछ गई कइयों की लाशें

पाटन के मुन्ना करते है लंकेश की पूजा, अपने पुत्र का नाम भी रखा मेघनाथ

संगठनात्मक कार्यकर्ता सौरभ शर्मा की राज़नैतिक कार्यकर्ता के रूप में हुई नियुक्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -