शादी होने के बाद भी इस मशहूर क्रिकेटर ने की दूसरी बार सगाई, 5 बच्चों का है पिता
शादी होने के बाद भी इस मशहूर क्रिकेटर ने की दूसरी बार सगाई, 5 बच्चों का है पिता
Share:

आज कल खेल जगत के प्लेयर हो या मनोरंजन जगत के स्टार, हर कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में रहता है। इस बीच कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरा विवाह किया है। मगर आज हम आपको एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक पत्नी होने के साथ-साथ दूसरी पत्नी से शादी करने का निर्णय लिया। 

दरअसल, अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के कैप्टन असगर अफगान ने अपनी टीम को क्रिकेट के मैदान पर कई सफलताएं दिलाई हैं। मगर ये प्लेयर अपनी दूसरी सगाई के पश्चात् से निरंतर सुर्ख़ियों में है। खबर है कि असगर शीघ्र ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मगर हम आपको बता दें कि असगर पहले भी विवाह कर चुके हैं तथा उनके 5 बच्चे भी हैं। जिनमें से एक लड़का है।

असगर ने बीते वर्ष नवंबर में अपनी होने वाली दूसरी बीवी से सगाई की। इस बात की खबर अफगानिस्तान के एक रिपोर्टर ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने अपने जीवन में दूसरी बार सगाई की। उनकी पहली बीव से उनके पास 5 बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का है। दूसरी पारी के लिए बधाइयाँ कप्तान।' असगर अफगान 2019 में एक बार फिर से अफगानिस्तान के कैप्टन बनाए गए। दरअसल वे बीते कई वर्षों से अफगानिस्तान के कप्तान हैं, मगर फिर उनके स्थान पर राशिद खान को कैप्टन बना दिया गया। असगर ने 2009 में अपनी टीम के लिए डेब्यू किया था। 

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में कोरोना की दस्तक, खेल गाँव में मिला पहला पॉजिटिव केस

टोक्यो पैरालंपिक में चुने गए नोएडा के डीएम सुहास, अगले महीने होगा आयोजन

T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान में होगी जबरदस्त भिड़त, एक ही ग्रुप में होगी दोनों टीमें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -