‘अहिल्या नगर' नाम से जाना जाएगा महाराष्ट्र का ये शहर, CM शिंदे ने किया ऐलान
‘अहिल्या नगर' नाम से जाना जाएगा महाराष्ट्र का ये शहर, CM शिंदे ने किया ऐलान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार इस समय तेजी से नाम परिवर्तन के मिशन पर है। पिछले दिनों वर्सोवा सी लिंक का नाम वीर सावरकर सेतु करने के पश्चात् बुधवार को अहमदनगर का नाम भी बदला गया है। महाराष्ट्र का अहमदनगर अब ‘अहिल्या नगर' नाम से जाना जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह ऐलान किया है।

अहिल्याबाई होल्कर, मालवा राज्य की रानी थीं तथा  उनका जन्मस्थान अहमदनगर रहा है। बता दें कि यहां के चौंडी में अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जयंती से जुड़ी सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने यह घोषणा की है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने अहमदनगर जिले का नाम ‘अहिल्यादेवी होल्कर नगर’ करने की इच्छा जताई।

आपको बता दें कि, बुधवार को अहिल्या बाई होलकर की 298वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चौंडी पहुंचे हुए थे। इसी के चलते उन्होंने अहमदनगर का नाम बदलने का ऐलान किया। इससे पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदल कर छत्रपति संभाजीनगर किया था तथा उस्मानाबाद का नाम बदल कर धाराशिव किया था। पिछले रविवार को ही सरकार ने वर्सोवा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर के नाम पर 'वीर सावरकर सेतु' रखा है। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट का नाम 'देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डा' पहले ही किया जा चुका है। उनके नाम पर मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र (सोलापुर) में दो विश्वविद्यालयों का नाम भी रखा गया है तथा देश की कई प्रमुख सड़कों एवं इमारतों का नामकरण अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर है।

'अगर ऐसे ही झुमरी तलैय्या करते रहोगे तो BJP को हराना भूल जाओ', विपक्ष पर भी भड़के ओवैसी

‘PM मोदी अपने दोस्तों को बेच रहे देश की संपत्ति’: मल्लिकार्जुन खरगे

'मुस्लिमों की तरह ही सिख-ईसाई और दलित भी खुद पर हमला महसूस कर रहे', विदेश में बोले राहुल गाँधी

'PM मोदी बॉस हैं, यही बात राहुल गांधी को नहीं पच रही, इसलिए विदेश में कर रहे है उनका अपमान': अनुराग ठाकुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -