महाराष्ट्र में मचे हंगामे के बीच सामने आया कमलनाथ का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले?
महाराष्ट्र में मचे हंगामे के बीच सामने आया कमलनाथ का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार पर आए सियासी संकट के बीच कांग्रेस में भी बगावत के आसार नजर आ रहे है। कहा जा रहा है शिवसेना के पश्चात् कुछ कांग्रेस के विधायक भी बागी हो सकते है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ को मुंबई भेजा है। पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया है। वह महाराष्ट्र के सियासी हालात पर कांग्रेस एवं अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को देंगे। 

वही घमासान के बीच उनका यह बयान बहुत मायने रखता है क्योंकि मध्यप्रदेश में भी उनके सीएम रहते हुए उनकी सरकार कुछ इसी प्रकार की स्क्रिप्ट के अंतर्गत गिरी थी। शिवसेना के सांसद संजय राउत की ओर से ट्विटर के जरिए महाराष्ट्र विधान सभा भंग करने का संकेत आया है। अगर ऐसा होता है तो सीएम उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता कमलनाथ कांग्रेस के संकटमोचन बन कर भले ही मुंबई आएं हैं। मगर महाविकास अघाड़ी को किसी भी हाल में टूटने से बचने में उन्हें कामयाबी प्राप्त होती नही नजर आ रही है। जिसके बाद उनका यह बयान सियासी गलियारे में काफी मायने रखता है। विदित है कि, मध्यप्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कमलनाथ को सीएम बनाया था। तत्पश्चात, कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी से कई विधायकों के साथ अलग हो गए तथा भाजपा में शामिल होकर बीजेपी की सरकार बनवाए थें। वही ये देखना दिलचस्प होगा कि जो कमलनाथ अपनी सरकार नहीं बचा पाए वो महाराष्ट्र में क्या कमल दिखा पाते है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल के बाद अब CM हुए कोरोना संक्रमित

उद्धव नहीं बचा पाए अपनी सरकार, आज देंगे इस्तीफा!

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच आदित्य ठाकरे ने उठाया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -