कर्ज में डूबने की वजह से परेशान था ये एक्टर तो उठा लिया खौफनाक कदम
कर्ज में डूबने की वजह से परेशान था ये एक्टर तो उठा लिया खौफनाक कदम
Share:

तेलुगू कोरियोग्राफर चैतन्य के फैंस के लिए एक बुरी खबर सुनने के लिए मिली है। 37 साल के  चैतन्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। इस खबर के उपरांत उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका भी लग चुका है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं।

कहा जा रहा है कि उन पर बहुत उधार हो गया था, जिसके चलते वह बहुत परेशान रहते थे और इसलिए उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल उनके एक वीडियो में वह बोल रहे हैं कि वह अपने कर्ज को नहीं चुका सकते और वित्तीय बाध्यताओं की वजह से बहुत दबाव महसूस कर रहे हैं। इस वीडियो से उनकी मौत की खबर मिलने से  हर कोई हैरान हो गया है। 

चैतन्य के निधन से स्तब्ध एक फैन ने लिखते हुए कहा है कि- 'यह अप्रत्याशित है चैतन्य मास्टर, आत्महत्या कोई समाधान नहीं है। आप इतने प्रतिभाशाली थे फिर भी समझ नहीं पाए, आप यह कैसे कर रहे है। आत्महत्या करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, आप उस हिम्मत का इस्तेमाल अपनी समस्या का समाधान करने के लिए कर सकते थे। आपके देहांत पर बहुत गुस्सा और दुख है।' खबरों का कहना है कि, चैतन्य तेलुगू इंडस्ट्री के जाने मामने कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। उन्होंने तेलुगु डांस शो धी के साथ जुड़ने के उपरांत पॉपुलेरिटी हासिल की थी।

ऐसे शुरू हुआ था अजित कुमार का फ़िल्मी करियर

फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज़ होने के बाद राम मंदिर पहुंची कृति

रिलीज के पहले दिन ही ऐश्वर्या की PS 2 ने की छप्पर फाड़ कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -