मुंबई में चोरों ने पार कर दी हदें, चुरा ले गए 60 क्विंटल का पुल
मुंबई में चोरों ने पार कर दी हदें, चुरा ले गए 60 क्विंटल का पुल
Share:

मुंबई: मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरों ने 60 क्विंटल वजन वाला लोहे का पुल चोरी कर लिया। इस घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस भी दंग रह गई। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अफसर ने शनिवार को यह खबर दी।

प्राप्त खबर के मुताबिक, जो पुल चोरी हुआ, वो पश्चिमी उपनगर में एक नाले पर बना था। पुल का वजन 6,000 किलोग्राम था। बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के अफसर ने बताया कि मलाड (पश्चिम) में 90 फीट लंबा लोहे का पुल अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने बिजली के तारों को स्थानांतरित करने के लिए तैयार किया था। पुलिस ने बताया, नाले पर स्थायी पुल बनने के पश्चात् कुछ महीने पहले अस्थायी पुल को दूसरी जगह ले जाया गया था। फिर अस्थायी पुल 26 जून को गायब हो गया। इस मामले की शिकायत बिजली कंपनी ने पुलिस के पास दर्ज कराई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ की तो पता चला कि पुल को अंतिम बार 6 जून को देखा गया था। अफसर ने बताया कि चूंकि घटनास्थल पर कोई CCTV कैमरा नहीं है, इसलिए पुलिस ने आस-पास के क्षेत्रों में लगे कैमरों के फुटेज चेक किए। फिर 11 जून को पता चला कि पुल को बड़े वाहन पर लादकर ले जाया जा रहा है। फिर पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसका पता लगाया। उस वाहन में गैस कटर थे, जिनका उपयोग कर पुल को काटा गया तथा 6,000 किलोग्राम वजन का पुल पार कर दिया गया। जांच के चलते पुलिस उस फर्म के एक कर्मचारी तक पहुंची, जिसे पुल बनाने का ठेका दिया गया था। फिर उस कर्मचारी से पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। पुलिस ने बीते सप्ताह कर्मचारी एवं उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। साइट से चोरी हुआ लोहे का पुल बरामद कर लिया गया है।

555 जोड़ों की शादी में हुआ बड़ा घोटाला, रिश्तेदारों के साथ ही ले लिए फेरे

'मनीष सिसोदिया को लेकर झूठ फैला रही भाजपा, माफ़ी मांगे..', भड़कीं आतिशी मार्लेना, लगाया ये आरोप

अब इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, मर्यादित कपड़ों में ही मिलेगी एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -