जूतों पर भी GST, कपड़ों पर भी GST.. 1 जनवरी से बदल जाएंगे आपकी 'जेब' से जुड़े ये नियम
जूतों पर भी GST, कपड़ों पर भी GST.. 1 जनवरी से बदल जाएंगे आपकी 'जेब' से जुड़े ये नियम
Share:

नई दिल्ली: 1 जनवरी 2022 से आपके जीवन से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। इन नियमों में GST कानून में बदलाव आ जाएगा। GST काउंसिल ने फुटवियर और टेक्सटाइल सेक्टर में इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में भी कुछ संशोधन किए हैं। ये सभी बदलाव 1 जनवरी 2022 से लागू हो जाएंगे।  

बदल जाएंगे Google के नियम

अब गूगल प्ले स्टोर पर आपकी पेमेंट करने की कार्ड डिटेल सेव नहीं होगी। जो पहले से दर्ज जानकारी है, वो भी डिलीट हो जाएगी। आपको भुगतान करने के लिए फिर से अपनी जानकारी भरनी होगी।

LPG रसोई गैस सिलेंडर प्राइस

प्रति माह की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें निर्धारित होती है। इस बार देखना होगा कि 1 जनवरी 2022 को नये साल के दिन सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि होती है या नहीं।

जूतों और रेडीमेड गारमेंट पर भी देना GST

नए टैक्स रेट के अनुसार, अब जूतों पर 12 फीसदी GST लगेगा और अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की जूतों की कीमत कितनी है। यानी 100 रुपये के जूतों पर भी 12 फीसदी टैक्स चुकाना होगा। कॉटन को छोड़कर सभी कपड़ा प्रोडक्ट पर 12 फीसदी GST लगेगा। रेडीमेड गारमेंट पर भी 12 फीसदी GST देना पड़ेगा। 

ऑनलाइन ऑटो राइड भी देना होगा GST

स्टार्टअप द्वारा दी जाने वाली ट्रांसपोर्ट सर्विस पर भी 5 फीसदी GST देना पड़ेगा। वहीं, यदि ऑटोरिक्शा ड्राइवर सर्विस दे रहा ऑफलाइन मोड पर तो GST नहीं लगेगा।

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर देना होगा GST

1 जनवरी से Swiggy और Zomato जैसे ई-कॉम स्टार्टअप उनके द्वारा दी जाने वाली सर्विस पर GST वसूल करेंगे। उन्हें अब ऐसी सर्विस के लिए चालान सरकार को जमा करने होंगे। हालांकि, इससे अंतिम कस्टर्स यानी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। अभी वही टैक्स रेस्टोरेंट वसूल रहा है। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि विगत 2 वर्षों में खाने की डिलीवरी करने वाले Apps 2000 करोड़ का खराब प्रदर्शन दिखा चुके थे। सरकार को लगता है कि इस फैसले से उनका टैक्स कलेक्शन बढ़ जाएगा।

भारत में सस्ता होगा अंडा और चिकन! सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव ? यहाँ जानें आज के भाव

बिकने जा रहा पेगासस, जानिए कौन है नया खरीददार!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -