इन बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की बधाई
इन बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की बधाई
Share:

आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्यौहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाने वाला पर्व है। आप जानते ही होंगे हिंदू पौराणिक कथाओं में ऐसा माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसी के चलते यह भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए बहुत खास और शुभ दिन होता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। अब आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सेलेब्स ने अपने फैंस को शुभकामानएं दी हैं।

इस लिस्ट में अमिताभ से लेकर कंगना तक शामिल हैं। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जन्माष्टमी की अनेक अनेक शुभकामनाएं।' वहीँ उनके अलावा कंगना रनौत ने अपने कू अकाउंट के जरिए फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, 'जन्माष्टमी कि शुभकामनाएं…।इस वर्ष मुझे श्री नाथ जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जय श्री कृष्ण।' उनके अलावा अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ट्विटर के जरिए फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भगवान कृष्ण आपकी सभी चिंताओं को चुरा लें और कृष्ण जन्माष्टमी के इस पवित्र अवसर पर आपको शांति और खुशी दें। हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीँ अभिनेता कुणाल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भगवान कृष्ण का वीडियो साझा कर लिखा, 'सभी को जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके जीवन में यह शुभ दिन बहुत ज्यादा खुशियां लाए।' इसी के साथ वहीं सिंगर अदनान सामी ने भी कू अकाउंट के जरिए फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस और इमरान प्रतापगढ़ी ने 'किसानों' के नाम पर फैलाया झूठ..., नेटिजन्स ने ही कर डाला Fact Check

माँ बनने के बाद इस अदाकारा ने किया प्रेग्नेंसी और डिलीवरी में आई दिक्कतों का खुलासा

MP: 5 सितंबर से पहले शिक्षकों को मिलेगा खास तोहफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -