इस खान के लिए धड़कता है परिणीति का दिल
इस खान के लिए धड़कता है परिणीति का दिल
Share:

फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ से अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने अनूठे, चुलबुले अंदाज वह लाखों को दीवाना बना रही हैं, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे ये सेक्सी लेडी का दिल किसके एक खान के लिए धड़कता है। अब आप समझ रहे होंगे की, आमिर, शाहरूख या सलमान के अलावा कौन हो सकते है तो आपकों बतादें कि परिणीति सैफ अली खान की दीवानी हैं।

परिणीति आज भी सैफ से शादी करने के सपनें देखती हैं। बात तो इससे भी गंभीर हो चुकी है। परिणीति ने सैफ से शादी करने के लिए करीना से बात भी कर ली है। तो क्या करीना की शादी खतरे में पड़ने वाली है। अरे नहीं नहीं, परिणीति ने तो करीना से महज मजाक किया था। असल में परिणीति कम उम्र से ही सैफ को काफी पसंद करती हैं।

परिणीति पढ़ाई में हमेशा टाॅप रही। वह बॉलीवुड में करियर बनाना नहीं चाहती थीं। 12वीं क्लास में वो ऑल ओवर इंडिया टॉप भी कर चुकी हैं। इसके लिए देश के राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया था। लंदन से उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इग्नॉमिक्स में त्रिपल हॉर्नस की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई करने बाद उन्होंने एमएनसी में इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी की लेकिन मंदी के चलते उनकी जॉब चली गई।

इसके बाद उन्होंने मुंबई वापसी कर ली। परिणीति ने यशराज फिल्म्स में बतौर पीआर हैड काम शुरू किया। अभिनय से कतराने वाली परिणीति ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिक्की बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आईं। इसके बाद वो ‘इशकजादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘दावते इश्क’, ‘किल दिल’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 

इस क्यूट गर्ल का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला जिले में हुआ था। उनके पिता पवन चोपड़ा बिजनेस मैन हैं और मां रीना चोपड़ा हाउस वाइफ। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति कजन बहनें हैं। परिणीति फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -