'महाराष्ट्र में आएगा राजनीतिक भूचाल...', आखिर क्यों ऐसा बोले CM एकनाथ शिंदे?
'महाराष्ट्र में आएगा राजनीतिक भूचाल...', आखिर क्यों ऐसा बोले CM एकनाथ शिंदे?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के पश्चात् प्रदेश में ‘राजनीतिक भूचाल’ आएगा। एकनाथ शिंदे पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ का उद्घाटन करने के पश्चात् एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भारत का यह सबसे लंबा समुद्री पुल दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई में न्हावा-शेवा से जोड़ता है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश "बुलेट स्पीड" से प्रगति कर रहा है। शिंदे ने कहा, 'लोकसभा चुनाव के बाद, प्रदेश में एक राजनीतिक भूचाल आएगा... हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मोदी 400 से ज्यादा सीटों के साथ (सत्तारूढ़ गठबंधन जीतकर) तीसरी बार सत्ता में लौटें, जबकि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन (लोकसभा की कुल 48 में से) 45 से ज्यादा सीटें जीतेगा।' लोकसभा के चुनाव इसी वर्ष अप्रैल/मई में होने का अनुमान है। सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन, जिसमें बीजेपी, शिवसेना एवं अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सम्मिलित हैं, वह विकास के एजेंडे पर चुनावी मैदान में उतरेगी।

वही सीएम का बयान राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के उस फैसले के 2 दिन पश्चात आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे का गुट "असली शिवसेना राजनीतिक दल" है तथा उन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें दोनों गुटों के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी। एकनाथ शिंदे  के पास 55 में से 37 MLA हैं। इसके साथ ही स्पीकर ने अपने फैसले में साफ कर दिया है कि शिंदे गुट के सभी 16 विधायकों की सदस्यता बरकरार रहेगी। विपक्षी दलों को विकास विरोधी करार देते हुए शिंदे ने कहा कि जून 2022 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के पश्चात् प्रदेश में रुकी हुई विकास परियोजनाएं फिर से आरम्भ हो गईं हैं। 

बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ भारत-जापान का संयुक्त युद्धाभ्यास, इन चुनौतियों से निपटने पर रहा जोर

चुनावों से पहले INDIA दलों के छात्र संगठनों ने संभाली कमान ! दिल्ली में शिक्षा नीति के खिलाफ शुरू किया प्रदर्शन, निशाने पर सरकार

सीट बंटवारे पर कल फिर INDIA का मंथन, शामिल होंगी 14 पार्टियां, लेकिन कांग्रेस के सामने होंगी चुनौतियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -