नवादा में हुआ बड़ा धमाका, मची अफरातफरी
नवादा में हुआ बड़ा धमाका, मची अफरातफरी
Share:

नवादा: बिहार के नवादा से एक घटना सामने आ रही है यहाँ एक घर में भीषण विस्फोट हुआ है। मकान का बड़ा भाग टूट कर गिर गया है। नवादा शहर के वार्ड 11 में धमाके की घटना से अफरातफरी मच गई। परिवारवाले बाल-बाल बच गए क्योंकि सभी शादी में गए थे। SDPO एवं सदर एसडीओ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घर का गैस सिलेंडर सुरक्षित है। कहा जा रहा है कि किसी विस्फोटक से ही विस्फोट हुआ।  हालांकि इसकी पुष्टि प्रशासनिक स्तर पर नहीं की गई है। SDO ने कहा है कि तहकीकात चल रही है।

प्राप्त खबर के अनुसार, शहर के वार्ड नंबर 11 में गोंदापुर स्थित ईदगाह के पास मोहम्मद सादिक के घर में विस्फोट हुआ। वह अपने मकान में नहीं रहते हैं। उन्होंने मकान को किराए पर लगा रखा है। पिछली रात किराएदार भी शादी में गया था। इसीलिए किसी के नुकसान होने की खबर नहीं है। हालांकि प्रशासन की टीम मलबा हटा रही है। घटना मंगलवार प्रातः की है। धमाके से पूरा क्षेत्र दहल गया। खबर प्राप्त होने पर मोहम्मद सादीक पहुंचे। उन्होंने कहा कि घर में रखे गए गैस सिलेंडर सलामत हैं। 

हालांकि, उन्होंने विस्फोट कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं दी। SDPO उपेंद्र प्रसाद एवं थाना अध्यक्ष अरुण कुमार छानबीन कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस घटना से बहुत डरे हुए हैं। मोहल्ले में घटना से पुलिस भी चिंता में पड़ गई है। धार्मिक स्थल के समीप घर में ब्लास्ट की घटना से पुलिस की नींद उड़ गई है। प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अफसर छानबीन की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। SDPO उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी छानबीन की जा रहा है। कुछ कहना मुश्किल है। मलबा हटने के पश्चात् कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

उन 'मोहम्मद' की कहानी, उन्ही की जुबानी, जिन्होंने 1976-77 में किया था बाबरी मस्जिद का सर्वे

कांग्रेस ने बनाया शिवराज सरकार के खिलाफ 388 बिंदुओं वाला आरोप पत्र

केरल को 3200 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, राज्य को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -