आज है आम आदमी पार्टी का 8वां स्थापना दिवस, CM अरविंद केजरीवाल ने कही यह बात
आज है आम आदमी पार्टी का 8वां स्थापना दिवस, CM अरविंद केजरीवाल ने कही यह बात
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस का आज 8वां साल है। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ख़ुशी जताई है। आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी की स्थापना साल 2012 में हुई थी। स्थापना के एक साल बाद ही यानी साल 2013 में पार्टी ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा था और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। आप जानते ही होंगे इस समय पूरा देश बहुत ही कठिन समय से गुजर रहा है। ऐसे में आज के दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद करने के लिए कहा है।

जी दरअसल उन्होंने इसके लिए एक ट्वीट किया है और इस ट्वीट में वह लिखते हैं, 'आज आम आदमी पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर आप सभी को बधाई। देश और मानवता इस वक़्त बेहद कठिन दौर में हैं। मेरी हर कार्यकर्ता से अपील है कि, लोगों की खूब मदद करें। मास्क बांटें, बीमार को अस्पताल पहुंचाएं, भूखे को रोटी दें। इस वक़्त कोई राजनीति नहीं। सबको साथ लेकर लोगों की सेवा करें।' वहीं उनके अलावा दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई दी।

उन्होंने भी इसके लिए एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में गोपाल राय लिखते हैं, 'आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर आप सभी क्रांतिकारी साथियों को बधाई। आप सभी साथियों के कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के चलते आज पार्टी लोगों के दिलों में एक विशेष जहग बना पाई है।' वैसे आपको पता ही होगा कि बीते दिनों ही गोपाल राय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस बारे में खुद जानकारी दी थी। एक ट्वीट कर उन्होंने लिखा था कि, 'शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संर्पक में आए हैं कृपया वो अपना ध्यान रखें और टेस्ट करवा लें।'

Covishield के लाखों डोज़ तैयार, 28 नवंबर को सीरम इंस्टिट्यूट जाएंगे पीएम मोदी

खतरा बनते जा रहीं हैं कुत्ते के साइज की यह छिपकलियां

चक्रवात हुआ नियंत्रित, तमिलनाडु में फिर से शुरू हुई एयर, मेट्रोरेल, बस सेवाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -