भाजपा में लोकतंत्र नहीं, तीनों राज्यों में 'कठपुतली' बैठा दी..! नए मुख्यमंत्रियों को लेकर पीएम मोदी पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा
भाजपा में लोकतंत्र नहीं, तीनों राज्यों में 'कठपुतली' बैठा दी..! नए मुख्यमंत्रियों को लेकर पीएम मोदी पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 3 नए मुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा के बाद, कांग्रेस ने तीन हिंदी भाषी राज्यों में पार्टी के सीएम चयन को लेकर उसपर हमला बोला है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व पत्रकार सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि जो कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनौती बन सकता है, उसको निपटा दिया जाएगा। 

 

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट की है, जिसमे उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर निशाना बनाया है और तीनों राज्यों के नवनियुक्त मुख्यमंत्रियों को कठपुतली बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, ''भाजपा किसको मुख्यमंत्री बनाये किसको नहीं यह उनका अपना मामला है लेकिन तीन राज्यों के निर्णयों को ऐतिहासिक बताना कहाँ तक सही है? असलियत यह है कि: यह भाजपा के क्षेत्रीय क्षत्रपों का अंत है और जो कोई भी PM मोदी के लिए चुनौती बन सकता है, उसको निपटाया जाएगा।'' 

इसके आगे सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि, ''चुने हुए विधायक नहीं, बल्कि दिल्ली में 2 लोगों का फ़ैसला ही थोपा जाएगा, यह मुख्यमंत्री कठपुतलियों की तरह इनके इशारे पर चलेंगे और जब साहेब का मन आएगा, इनमें से कोई भी कभी भी निकाल दिया जाएगा - जैसा कि उत्तराखंड, गुजरात, असम जैसे अनेक राज्यों में हुआ।'' सुप्रिया यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि, ''भाजपा के अंदर लोकतंत्र पूरी तरह से ख़त्म है और पार्टी के नाम पर दो लोगों की मनमर्ज़ी चलती है। ख़ैर जिसने आडवाणी, जोशी, सिन्हा, शौरी जैसों को मार्ग दर्शक मंडल में खदेड़ दिया - उनके लिए यह कौन सी बड़ी बात है।''   

 

हालाँकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने सुप्रिया श्रीनेत को जमकर सुनाई है। एक यूज़र ने लिखा है कि, ''कठपुतली, इशारे, लोकतंत्र, मनमर्जी, ये ऐसे शब्द हैं, जो कांग्रेस पार्टी में लोगों पे सटीक बैठते हैं, क्यूंकि कांग्रेस सिर्फ 3-4 लोगों की पार्टी है। बाकी सब हाँ मैडम, जी मैडम बोलने वाले हैं, वहीं बीजेपी एक संगठन है।'' एक अन्य यूज़र ने लिखा कि, ''कॉंग्रेस को BJP का विश्लेषण करने से ज्यादा अपने घर का विश्लेषण करना चाहिए कि आखिर क्यों जो कॉंग्रेस कभी पूरे भारत पर एकछत्र राज करती थी, आज बस एक दो राज्यों तक सीमित होकर रह गई।''  

 

एक ट्विटर यूज़र ने लिखा कि, ''आपके अनुसार आम आदमी को सीएम बनने का हक नहीं!! जैसे कांग्रेस में सत्ता पर सिर्फ गांधी परिवार ही काबिज होता है, वैसा बीजेपी में नही है।'' राजेश ने लिखा कि, ''क्या आपको पता है गांधी परिवार ने आज तक कितनों को निपटाया है....काफी लंबी सूची है इसलिए कीप क्वाइट।'' अंसार ने लिखा कि, ''अगर इतना बड़ा आर्टिकल भाजपा पर लिखने की बजाय कांग्रेस के आत्म चिंतन और समीक्षा पर लिखा होता तो शायद आज इन राज्यों में आज कांग्रेस की सरकार होती।''   

गुजरात में AAP को बड़ा झटका, विधायक भूपेन्द्र भयानी ने दिया इस्तीफा

'मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बिल्कुल भी शर्म नहीं है..', केरल सरकार पर क्यों भड़के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ?

शादी समारोह में नाच रही बार बालाओं के साथ अचानक गंदी हरकत करने लगे 'नेताजी', वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -