'जरुरी काम है, कल मस्जिद आना..', लड़की को बुलाकर मौलवी अब्दुल गनी ने किया बलात्कार, अब फरार
'जरुरी काम है, कल मस्जिद आना..', लड़की को बुलाकर मौलवी अब्दुल गनी ने किया बलात्कार, अब फरार
Share:

जयपुर: राजस्थान के पाली जिले में एक मस्जिद में एक लड़की का बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का इल्जाम मस्जिद के ही मौलवी पर लगा है, जिसका नाम अब्दुल गनी है। रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीया पीड़िता को मौलवी अब्दुल गनी ने बलात्कार के बाद किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। केस  दर्ज होते ही मौलवी मस्जिद छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। घटना शुक्रवार (3 मई 2024) की है।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना पाली जिले के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र नाना की है। यहाँ पीड़िता के परिवार वालों ने शुक्रवार (3 मई) को पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया है कि मौलवी उनके घर बीते कई वर्षों से आ रहा था। मौलवी कहीं बाहर का रहने वाला है, जो अपने परिवार को लेकर मस्जिद के पास ही एक घर में रहता है। गुरुवार को मौलवी ने अपनी पत्नी को अपने गाँव पहुंचा दिया था। पत्नी बच्चों को भेजने के बाद वह पीड़िता के घर आया। यहाँ आरोपी मौलवी ने पीड़िता को कुछ जरूरी काम बता कर अगले दिन शुक्रवार को मस्जिद में आने को कहा और वापस लौट गया।

रिपोर्ट के अनुसार, मौलवी के कहे मुताबिक पीड़िता शुक्रवार को शाम तक़रीबन 4 बजे मस्जिद पहुँची। यहाँ मौलवी लड़की को मस्जिद के भीतर ले गया और रेप करने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, आरोपी मौलवी ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी और बलात्कार किया। दुष्कर्म के बाद मौलवी ने लड़की को धमकी देते हुए आगे भी मुँह बंद रखने को कहा। वहीं, लड़की जब बहुत देर तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। आस-पड़ोस और परिचितों में जब पीड़िता का पता नहीं चला, तो परिजन तलाश करते हुए मस्जिद पहुँच गए।

शाम के तक़रीबन साढ़े 5 बजे मस्जिद के ही अंदर बने एक कमरे में मौलवी लड़की के साथ बंद मिला। जब, कमरे को खुलवाया गया तो लड़की ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मौलवी अब्दुल गनी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। वहीं, FIR दर्ज होने की खबर मिलते ही मौलवी मस्जिद छोड़कर भाग गया है, जिसकी तलाश जारी है।

72 वर्षीय कमर अंसारी ने किया 9 साल की लड़की का बलात्कार, उसकी दुकान में दूध लेने गई थी मासूम

ताहिर अली ने दोस्त के साथ मिलकर किया लड़की का सामूहिक बलात्कार, जंगल में बेहोश छोड़कर हुआ फरार

दलित लड़की का रेप कर गर्भवती किया, फिर सद्दाम ने इंस्पेक्टर-कांस्टेबल को मारे चाक़ू.. कर्नाटक की घटना

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -