Aug 29 2016 09:00 AM
अब आप सोच रहे होंगे क्या हुआ. जी एक ऐसा शहर जहां पालक झपकते ही लोग पत्थर में बदल गए। जी हाँ एक ऐसा शहर जो प्रकृति के कोप के आगे कुछ ही पलों में पत्थर में बदल गया। यहां रहने वाला हर शख्स पत्थर बन गया। हम बात कर रहे हैं पॉम्पी शहर की। यह एक इटली का प्रसिद्ध शहर था। लेकिन 79 ई. में ये शहर पल भर में माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी के फटने से नष्ट हो गया था।
20 हजार आबादी वाले इस शहर को ज्वालामुखी से निकलने वाले लावे ने निगल लिया। यहां रहने वाले लोग 13 से 20 फीट नीचे दब गये। लेकिन ये किसी को नहीं पता था कि ये ज्वालामुखी इन इंसानों को फ्रीज करके पत्थर बना देगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्वालामुखी फटते वक्त शहर का तापमान 250 डिग्री सेल्सियस (482 ° F) था, जो किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी था। यहां रहने वाले लोगों का शरीर ज्वालामुखी के लावे की वजह से पत्थर में बदल गया। इस शहर की खुदाई के बाद से लगातार पत्थर बन चुके शव बाहर आ रहे हैं।
व्हेल की उल्टी ने बना दिया पिता-पुत्र को मालामाल
भारत से पाकिस्तान गए मुस्लिमो की पार्टी एमक्यूएम के 19 दफ्तर सरकार ने गिराए
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED