व्हेल की उल्टी ने बना दिया पिता-पुत्र को मालामाल
व्हेल की उल्टी ने बना दिया पिता-पुत्र को मालामाल
Share:

वैसे तो हमे उलटी के नाम से ही घिन आती है। तो क्या आप सोच सकते हैं किसी की उलटी आपको बना सकती है। आप सोच रहे होंगे कि कुछ भी बात करते हैं। ऐसा कैसा होसकता है। आपको यकीन तो यकीनन नहीं होगा। लेकिन यही सच है। एक व्हेल की उलटी से एक पिता और बेटे होगये हैं मालामाल। कैसे..? तो पढ़िए आगे और जानिए। हम बताते हैं आपको आगे की कहानी।

दरअसल, यूनाइटेड किंगडम के वेस्‍टन सुपर फेयर में एक ऐसा अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है जिस पर किसी को यकीन नहीं होगा पर नहीं मानने वालों ने भी इस बात को मन लिया है। और इस बात से सब हैरान भी है कि ऐसा भी कुछ होसकता है। जी हां, समुद्र की एक व्हेल की उल्टी ने यहां रहने वाले पिता-पुत्र को रातोरात मालामाल बना दिया है। दरअसल, 67 साल के एलेन डेरिक और 39 साल के उनके बेटे टॉम एक दिन बीच पर वॉक कर रहे थे। समुद्र के किनारे वॉक करने के दौरान उन्हें एक जगह पर आकर अजीब सी गंध आई।

इधर-उधर देखने पर उनको एक अजीब सी दिखने वाली वस्‍तु दिखी। इस वस्‍तु की उन्‍होंने जांच की तो उनको पता चला कि ये एम्‍बरग्रीस है जो की व्हेल की उल्टी से निकला है। कहा जाता है कि एंबरग्रीस मोम के जैसा एक पदार्थ होता है जिसका इस्‍तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है। ये काफी दुलर्भ पदार्थ होता है जो 6 से 8 इंच का होता है कई साल समुद्र में तैरने के बाद ये छोर पर पहुँचता है। नमक और सूर्य की किरणों में आकर ये मोम जैसे दिखने लगता है। हालाँकि ,इसकी पुख्‍ता जांच के लिए उन्‍होंने इस पदार्थ के सैंपल इटली, न्‍यूजीलैंड और फ्रांस में भेज दिया है। अभी यहां से रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन उन्‍होंने इसको ऑनलाइन साइट पर 65 हज़ार डॉलर में बेचने के लिए ड़ाल दिया है। 

महिलाए पहुची नाईट सूट में अपने पति के ऑफिस

व्हाट्सप्प के बारे में 24 ऐसी बातें जिन्हें जानकर आप दबा लेंगे दांतों तले उंगलियाँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -