'...तो मैं अपने काम से संन्यास ले लूंगा', नीतीश के पाला बदल पर PK की प्रतिक्रिया
'...तो मैं अपने काम से संन्यास ले लूंगा', नीतीश के पाला बदल पर PK की प्रतिक्रिया
Share:

पटना: जनता दल यूनाइटेड प्रमुख नीतीश कुमार के नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बिहार में NDA नीत नई सरकार का गठन हो गया है। नई सरकार के बनते विपक्षी दल नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। कोई उन्हें अवसरवादी तो कोई पलटूराम तथा आयाराम-गयाराम कह रहा है। इन सबके बीच जन सुराज अभियान के मुखिया एवं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर तीखा हमला किया है। प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर लड़ती तो अधिक फायदे में रहती।

प्रशांत किशोर ने कहा कि इंडिया ब्लॉक को धराशायी करने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने यह कदम उठाया है। भारतीय जनता पार्टी बिहार में अकेले लड़ती तो अधिक फ़ायदे में रहती। नीतीश को निशाने पर लेते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'नीतीश जीवन की अंतिम पारी खेल रहे हैं। वो कब क्या करेंगे किसी को नहीं पता। जनता ने उनको नकार दिया है इसलिए वो अपनी कुर्सी बचाने के लिये कुछ भी कर सकते हैं।' 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'चुनाव में भारतीय जनता पार्टी/ NDA क्लीन स्वीप करेगा और एक ही मुद्दा होगा वो है- नरेन्द्र मोदी। उन्हीं के इर्द गिर्द होगा चुनाव।अभी कोई भी आसपास नहीं नजर आता।' प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सिर्फ नीतीश कुमार ही नहीं बल्कि सभी पार्टी 'पलटूराम' हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि 2025 के चुनाव में ये गठबंधन भी नहीं चल पाएगा। इस घटना से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। भारतीय जनता पार्टी अकेले लड़ती तो वो जीतने की स्थिति में रहती।

नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा, 'नीतीश कुमार धूर्त हैं। बिहार के लोगों को ठग रहे हैं। बिहार की जनता सूद सहित जनता वापस करेगी। लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी छोड़ देगी या उनके चेहरे को आगे करके लड़ेगी तो जनता इनको छोड़ देगी। नीतीश कुमार जिस गठबंधन में भी चुनाव लड़ें, अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 20 सीटें भी नहीं मिलेगी। यदि आ गई तो मैं अपने काम से संन्यास ले लूंगा।'

'कांग्रेस पार्टी में कुछ बहुत ही महान और बुद्धिमान नेता हैं, जो यात्रा कर रहे है', आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

पंजाब के बाद अब केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

भारत के लिए बड़ी खबर, मालदीव और चीन के रास्ते का रोड़ा बना ये देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -