गोवध किया तो बर्बाद हो गया पूरा परिवार, अब पुलिस के आगे अकबर अली ने किया आत्मसमर्पण
गोवध किया तो बर्बाद हो गया पूरा परिवार, अब पुलिस के आगे अकबर अली ने किया आत्मसमर्पण
Share:

लखनऊ: यूपी के अयोध्या जिले में गोहत्या के एक अपराधी ने स्वयं ही थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। अपराधी का नाम अकबर अली है जो हाथ में आत्मसमर्पण की तख्ती ले कर थाने पहुँचा था। शनिवार (8 जुलाई 2023) को हाजिर हुए अकबर अली ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस पर पूरा विश्वास व्यक्त किया। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। गोहत्या का यह मामला 10 नवम्बर 2022 का है। इसी मामले में अकबर अली की पत्नी जेल में है लेकिन वो स्वयं फरार चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला थाना कोतवाली रुदौली का है। यहाँ गोहत्या के मामले में तकरीबन डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे अकबर अली ने अचानक ही पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। 8 जुलाई को रुदौली में थाना दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें जिले के कई बड़े अफसर उपस्थित थे। इसी के चलते अकबर अली अपनी छाती पर आत्मसमर्पण का पोस्टर चिपका कर पुलिस के आगे पहुँच गया। पोस्टर में अकबर अली ने स्वयं को गोहत्या का अपराधी बताते हुए दोबारा कोई अपराध न करने की कसम भी खाई।अपराधी ने DSP सत्येंद्र भूषण से कहा, “मैं गोवध का अपराधी हूँ। लम्बे वक़्त से फरार चल रहा हूँ। मेरा घर बर्बाद हो चुका है। मेरी पत्नी जेल में है। मैं दोबारा कोई अपराध नहीं करूँगा। मुझे पुलिस पर पूरा विश्वास है इसलिए मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूँ।” पुलिस ने अकबर अली को कस्टडी में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के पश्चात् अपराधी को जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस के अनुसार, अकबर अली पर नवम्बर 2022 में दर्ज गोहत्या के केस के अतिरिक्त वर्ष 2018 में आबकारी एक्ट और वर्ष 2023 में IPC 174 A के तहत मुकदमा दर्ज है। 10 नवम्बर 2022 को रुदौली थाने के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव ने ऐथार गाँव के 3 अपराधियों के खिलाफ गोहत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। तब उन्होंने 80 किलो गोमांस के साथ अकबर अली की बीवी साजिदा समेत मोहम्मद मोबीन एवं मोहम्मद मेराज को गिरफ्तार किया था। इस केस की तहकीकात के चलते घटना में अकबर अली के भी सम्मिलित होने की जानकारी सामने आई थी। घटना के पश्चात् से अकबर अली फरार था जिसकी तलाश में पुलिस निरंतर दबिश दे रही थी। आख़िरकार अकबर अली ने 8 जुलाई को पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया।

वंदे भारत में हुए कई बदलाव, अब केसरिया रंग में रंगी आएंगी नजर

इंदौर में कल होगा लाड़ली बहना योजना का कार्यक्रम, यहाँ जानिए ट्रैफिक प्लान

प्राइवेट स्कूल में हो रहा था धर्मांतरण, भीड़ देखते ही गांव में मचा हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -