मौसम बदलेगा अपना रुख इन राज्यों में बारिश के बाद ठंड ढाएगी कहर
मौसम बदलेगा अपना रुख इन राज्यों में बारिश के बाद ठंड ढाएगी कहर
Share:

नई दिल्ली: देश के अधिकतर भागों में सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। घरों में सर्दियों के कपड़े भी निकाले जा चुके है। सोते हुए अब कम्बल और रजाई की आवश्यकता महसूस होने लग गई है। कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में तेजी से गिरावट की वजह से ठंड का अहसास शुरु हो गया है। दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहने वाला है।

मौसम का अनुमान लगाने वाली एक एजेंसी का इस बारें में कहना है कि, कई राज्यों में उत्तर पूर्वी दिशा से हवाएं अब चलने लग गई है। जिससे उत्तर-पूर्वी मानसून शुरू हो जाएगा। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में वर्षा की गतिविधियां 29 अक्टूबर से शुरू होने का अनुमान और भी ज्यादा है। कहा जा रहा है कि बारिश धीरे-धीरे दक्षिण भारत में बढ़ जायेंगी। शेष इंडिया में उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाले हवाएं तापमान गिर जाएगा। जिससे ठंड बढ़ने लगी है।

इन राज्यों में 2 दो दिन तक बारिश की संभावना: IMD ने इस बारें में बोला है कि मौसम की परिस्थितियों स्थितियों की वजह से 29 और 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और केरल में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने के आसार नजर आ रहे है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान में यह भी बोला गया है कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी भाग में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

छठ पर 'केमिकल' स्नान ! यमुना नदी में 'जहरीला रसायन' क्यों डलवा रही केजरीवाल सरकार ?

गुजरात के कौन होगा AAP का CM फेस ? पंजाब की तरह जनता से सुझाव मांगेगी पार्टी

आतंकवाद को लेकर चीन-पाक पर जमकर बरसे जयशंकर, UNSC में कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -