छठ पर 'केमिकल' स्नान ! यमुना नदी में 'जहरीला रसायन' क्यों डलवा रही केजरीवाल सरकार ?
छठ पर 'केमिकल' स्नान ! यमुना नदी में 'जहरीला रसायन' क्यों डलवा रही केजरीवाल सरकार ?
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार के ऊपर छठ पर्व से पहले यमुना नदी में केमिकल छिड़काव करवाने का इल्जाम लग रहा है। भाजपा ने इन रसायनों को जहरीला बताते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। इस बीच भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों से उलझते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सांसद, अधिकारी पर इस बात को लेकर गुस्सा हो रहे हैं कि आखिर छठ से पहले नदी में रसायन क्यों डाला जा रहा है, जबकि सभी जानते हैं कि छठ में लोग नदी में स्नान करते हैं।

 

भाजपा सांसद का वीडियो वायरल होने के बाद जहाँ इस बात पर सवाल हो रहे हैं कि वह अधिकारी के साथ क्यों उलझे। उन्होंने अधिकारी से क्यों कहा- ‘केमिकल तुम्हारे सिर पर डाल दूँ’। वहीं दूसरी तरफ प्रवेश वर्मा ने इस मामले को लेकर कहा है कि, 'आज यमुना के छठ घाट का दौरा करने पर हमें वहाँ जहरीले रसायन के कंटेनर मिले। इस केमिकल को यमुना में डाल दिया जाएगा। वहाँ मौजूद अधिकारी से पूछा कि लोगों को नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा?' भाजपा सांसद ने आगे कहा कि, 'मैंने उनसे कई बार कहा कि यमुना नदी में केमिकल न डालें। यदि अधिकारी इस मामले में मेरी बात नहीं सुनते हैं, तो मैं क्या मैं गुस्सा नहीं हो सकता? दिल्ली की जनता के भले के लिए यदि मुझे इस प्रकार से बात करनी पड़ रही है तो यही सही, मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है।'

बता दें कि, केजरीवाल सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से यमुना की सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे करते रही है। हालाँकि, आज AAP के सत्ता में रहने के 8 वर्षों के बाद भी यमुना प्रदूषण कभी कम होता नहीं दिखा। हर साल केजरीवाल वादा करते हैं कि यमुना को इतना स्वच्छ बना देंगे कि, आपके साथ मैं भी डुबकी लगाऊंगा, लेकिन हर साल लोगों को झाग भरी प्रदूषित यमुना में ही छठ पर्व मनाना पड़ता है। मगर, इस साल अपनी छवि सुधारने के लिए दिल्ली सरकार ने सिलिकॉन डिफॉमर नामक केमिकल का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। इस केमिकल को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इससे नदी साफ होने की जगह और भी ज्यादा दूषित हो जाएगी। साथ ही इस केमिकल के संपर्क में आने से लोगों को खुजली, आँखों में जलन सहित कुछ अन्य समस्याएँ भी हो सकती हैं।

 

बता दें कि दिल्ली सरकार पर इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि, 'दिल्ली सरकार यमुना नदी में जहरीले रसायन का छिड़काव करके यमुना को साफ करने में अपनी नाकामी को छिपाने का प्रयास कर रही है।' इसके अलावा उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि, 'यमुना की प्रदूषण का जायजा लेने के लिए कालिंदी कुंज क्षेत्र का दौरा किया। हमें यह देखकर हैरानी हुई कि झाग को छिपाने के लिए एक बहुत ही जहरीले केमिकल का छिड़काव किया जा रहा था। जो लोग छिड़काव कर रहे थे वह हमें देखकर फ़ौरन भाग गए। हमने शिकायत दर्ज कराई है।'

बंगाल में क्यों लगे 'शत्रुघ्न सिन्हा लापता' के पोस्टर ?

'मेरी गलती थी कि मैं..', मनी लॉन्डरिंग के आरोपों पर बोले AAP नेता सत्येंद्र जैन

सीएम ममता बनर्जी ने RBI से क्यों माँगा 10 हज़ार करोड़ का कर्ज ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -