विश्वविद्यालय की कल्पना को साकार किया जाना चाहिए-सीएम शिवराज
विश्वविद्यालय की कल्पना को साकार किया जाना चाहिए-सीएम शिवराज
Share:

भोपाल/ब्यूरो।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि साँची विश्वविद्यालय परिसर में अन्य देशों को अकादमिक कार्यों के लिए स्थान उपलब्ध करा कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय की कल्पना को साकार किया जाना चाहिए। अकादमिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में सेमेस्टर व्यवस्था लागू की गई है। विभिन्न बत्तीस प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। साँची विश्वविद्यालय के रायसेन जिले के बारला ग्राम स्थित परिसर को परिवर्तित किया गया है। अब नवीन परिसर साँची में मध्यप्रदेश पर्यटन के गेट-वे रिट्रीट केम्पस में स्थानांतरित हो गया है। 

साँची के पास सलामतपुर में आवंटित भूमि पर सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। बौद्धिक पीठ की नव रचना के लिए प्रयास किया गया है। खजुराहो में साहित्यिक उत्सव-2023 के लिए की गई पहल की भी जानकारी दी गई। आजादी के अमृत महोत्सव में गतिविधियों के साथ ही विश्वविद्यालय का दूरस्थ अध्ययन केन्द्र खजुराहो में प्रारंभ किया गया है। स्वीकृत 63 पद पर नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट सर्किट बनाने की दिशा में श्रीलंका, वियतनाम और कम्बोडिया के साथ कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। 

विश्वविद्यालय में वीडियो रिकार्डिंग स्टूडियो स्थापित करने की पहल की गई है। विश्वविद्यालय के भवन के लिए प्रथम चरण के कार्य पूर्णता की ओर है। आगामी छह माह में इनके पूर्ण होने की आशा है। द्वितीय चरण के लिए विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव है। इसके लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय के भवन के द्वितीय चरण के कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। 

पितरों की याद में यहाँ लगाए जाते हैं पौधे, पूरे MP में है मशहूर

'मेरा पति गर्लफ्रेंड के साथ भागा, खोजने वाले को दूंगी इनाम...', पत्नी का पोस्ट वायरल

कम उम्र में कमाए मिलियन फॉलोवर्स, अब एक्ट्रेस अपनी अदाओं से लगा रही तड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -