गोलियों की आवाज से गूंजा गांव, भाजपा नेता की हुई हत्या
गोलियों की आवाज से गूंजा गांव, भाजपा नेता की हुई हत्या
Share:

जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर जिले में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। सरपंच चुनाव की रंजिश और शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की बात से नाराज पक्ष के लोगों ने सरपंच और उनके परिवार के ऊपर गोलियां चला दी। गोली लगने से सरपंच के पिता वरिष्ठ भाजपा नेता कंचन यादव की मौत हो गई।

मामले में तीन अन्य लोग भी घायल हुए है, हमलावरों ने गांव में सरपंच की गाड़ी को रोक कर सामने से फायरिंग की। होली के त्योहार के मद्देनजर लुहारी गांव में लोगों के यहां बैठने गए थे सरपंच और उनके पिता। जिले के मझौली थाना क्षेत्र के लुहारी गांव की घटना है। घटनाक्रम में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी अनुसार एक एक आरोपी मेडिकल में भर्ती है, उसके स्वस्थ होने के बाद उसके ऊपर भी जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। मृतक भाजपा नेता के परिवार और साथियों पर भी मारपीट का मामला दर्ज है।

वन्यजीव का शिकार कर रहे 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद के चलते शिक्षक का हुआ अपहरण, 2 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मटन के भाव को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे से हुई मारपीट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -