राज्य सरकार संकट के समय प्रदेशवासियों के साथ है, मुख्यमंत्री ने किये ये बड़े ऐलान
राज्य सरकार संकट के समय प्रदेशवासियों के साथ है, मुख्यमंत्री ने किये ये बड़े ऐलान
Share:

उज्जैन /ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ से घर, घरेलू सामान, फसल और पशुओं की बहुत हानि हुई है। हमारी पहली प्राथमिकता नुकसान की भरपाई करना है। राज्य सरकार संकट के समय प्रदेशवासियों के साथ है। जिलों के प्रभारी मंत्री राहत के लिए सर्वे की मॉनिटरिंग करें। राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त दल से क्षति का आकलन कराया जाए। 

इस प्रक्रिया में नवनिर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को भी विश्वास में ले। कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। सर्वे के बाद सार्वजनिक स्थानों पर सूची चस्पा की जाए और सूची में उल्लेखित नाम ग्रामवासियों को पढ़ कर सुनाये जाये, यदि कोई व्यक्ति आपत्ति करता है तो उसकी आपत्ति को सुना जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल्द से जल्द राहत राशि का वितरण सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने गत दिवस मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व बाढ़ से प्रदेश में हुए नुकसान, जारी राहत कार्यों और राहत राशि वितरण पर चर्चा की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव उपस्थित थे। सभी संभागायुक्त तथा जिलों के कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री  ने प्रदेश में आई भीषण बाढ़ में कोई जनहानि नहीं होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह टीम मध्यप्रदेश की तत्परता, कर्त्तव्य परायणता का ही परिणाम है कि हम बाढ़ में फँसे सभी लोगों की जान बचाने में सफल हो पाए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन, जन-प्रतिनिधियों, पंचायत और नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जन-प्रतिनिधियों ने बचाव और राहत का हरसंभव प्रयास किया। परिणामस्वरूप हम हजारों लोगों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे।

मथुरा: मुस्लिमों की बढ़ती आबादी हिन्दुओं के लिए खतरा, 90% होते ही...

नशामुक्ति कार्यक्रम में शराब के लाभ और पीने का तरीका बताने लगे शिक्षा मंत्री

सितंबर के महीनेमें तेजी से फैलते हैं ये रोग, जानिए नाम, लक्षण और बचाव के उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -