रेखा ने खोला ऐश की खूबसूरती का राज
रेखा ने खोला ऐश की खूबसूरती का राज
Share:

बाॅलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भले ही प्यार में नाकाम रही हो लेकिन उनकी खूबसूरती की दुनिया कायल है। उनके सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। उसका कोई जोड़ नहीं है।

बॉलीवुड के यंग स्टार्स के साथ वह हमेशा मस्ती मजाक करती है। फिर चाहे वह सलमान हो या ऐशवर्या राॅय बच्चन। वे सभी के साथ चुहल करती रहती हैं। पिछले दिनों रेखा ने स्टाइल एंड ग्लैमर अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या के साथ खूब मस्ती की। ऐश की खूबसूरती के बारे में भी उन्होंने राज खोला।

जब रेखा ऐश को मोस्ट ग्लैमरस स्टार (फीमेल) अवॉर्ड देने स्टेज पर पहुंचीं। तभी रेखा ने कहा, ‘ऐश की खूबसूरती का राज मैं बताती हूं। जब ऐश्वर्या की मम्मी प्रेग्नेंट थीं तब वे मेरी तस्वीरें देखा करती थीं। अब परिणाम आपके सामने है।’ रेखा की बात सुनकर ऐश मुस्कुराने लगीं और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -