'गिरफ्तारी की सुनियोजित तरीके से पटकथा लिखी गई...', विधानसभा में BJP पर बरसे हेमंत सोरेन
'गिरफ्तारी की सुनियोजित तरीके से पटकथा लिखी गई...', विधानसभा में BJP पर बरसे हेमंत सोरेन
Share:

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में भाजपा एवं राजभवन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी में राजभवन भी सम्मिलित रहा है। वह झुकने वाले नहीं हैं। यदि घोटाला साबित हो जाता है तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर आदिवासियों से घृणा करने का आरोप लगाया। वह इस वक़्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में हैं।

विश्वास मत पर बोलते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसा लगता है मानो 2019 से घोटाले आरम्भ हुआ। वर्ष 2019 से पहले के घोटाले भारतीय जनता पार्टी के लोगों को नजर नहीं आते हैं। आरोप लगाया गया है कि मैंने 8।50 एकड़ जमील पर कब्जा किया है। यदि यह साबित कर दिया तो राजनीति से सन्यास लेकर झारखंड छोड़कर चला जाऊंगा। उन्हें लगता है कि वे मुझे सलाखों के पीछे डालकर सफल हो जाएंगे, तो ये झारखंड है जहां कई लोगों ने अपनी जान दी है।

हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी की रात को लोकतंत्र के लिए काली रात बताया। उन्होंने कहा कि देश मे पहली बार किसी सीएम या किसी पूर्व सीएम की राजभवन के भीतर गिरफ्तारी हुई है। यह देश का पहला मामला है। इसमें राजभवन भी सम्मिलित रहा है। पूरे प्रकरण की सुनियोजित तरीके से पटकथा लिखी जा रही थी। धीमी आंच पर पकवान को पकाया जा रहा था। येन केन प्रकारेण मुझे अपनी गिरफ्त में लिया। इसकी शुरुआत राजभवन से हुई है, शीघ्र ही राज्यसभा, लोकसभा एवं राष्ट्रपति भवन से लोगों की गिरफ्तारी होगी। मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा, आप लोगों के लिए आंसू का कोई मतलब नहीं है।

सदन में बोलते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपई सोरेन के विश्वास मत के चलते पूरी पार्टी उनका समर्थन करती है। वहीं, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग आदिवासी, दलितों से घृणा करते हैं। इनका मानना है कि हम जंगल में थे, जंगल में ही रहना चाहिए। हमें अछूत की भांति देखते हैं। बराबर में बैठ गए तो इनके कपड़े मैले हो गए। हमने हार नहीं मानी है। मेरे 5 स्टार होटल में रुकने, BMW कार में चलने से और सत्ता में आने से समस्या होती है।

'चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न करें..', सियासी दलों को ECI का सख्त निर्देश

BJP में शामिल होने की ख़बरों पर आई शारदा सोलंकी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

सावधान ! मर चुके लोगों का आधार-पैन चुराकर अपना बना रहे अवैध रोहिंग्या, मार रहे भारतीयों का हक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -