भूटान पहुंचा ब्रिटेन का शाही जोड़ा, तीरंदाजी का उठाया लुत्फ
भूटान पहुंचा ब्रिटेन का शाही जोड़ा, तीरंदाजी का उठाया लुत्फ
Share:

थिंपू : ब्रिटेन का शाही जोड़ा भारत के बाद अपने अगले पड़ाव के तहत भूटान पहुंच चुका है। हिमालयी देश में प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन निशानेबाजी की। इस दौरे की आधिकारिक घोषणा भी 9 जनवरी को की गई थी। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक और रानी जेत्सुन पेमा ने राजधनेानी थिंपू में ताशिचो जोंग किले में ब्रिटेन की शाही दंपत्ति का स्वागत किया।

इस दौरान भिक्षुओं ने झुककर उनका नमन किया। इस दौरान दोनों ने भूटान के राष्ट्रीय खेल तीरंदाजी का भी लुत्फ लिया और निशाना साधा। रानी पेमा को भी स्टाइल आइकॉन माना जाता है। बता दें कि पेमा भी केट की भांति शाही परिवार से तालुक्क नहीं रखती है।

गुरुवार को प्रिंस और डचेज ऑफ कैंब्रिज दोनों सुबह 10.56 बजे पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। सबसे पहले उनका स्वागत नरेश की बहन राजकुमारी छिमी यांगजोम वांगचक ने किया। उनके साथ एक प्रतिनिधि मंडल भी था। इससे पहले 1998 में शाही जोड़ा भूटान की यात्रा पर आए थे।

शाही जोड़े की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। उनके आगमन को भूटान ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज के दो चैनलों ने लवाइव दिखाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -