बदल गई वरुण के बवाल की रिलीज डेट, जानिए कब रिलज होगी ये फिल्म

वर्ष 2023 का पहला महीना जनवरी समाप्त हो गया है और बॉलीवुड की कई फिल्म सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा चुकी है। वहीं, इस साल कई मूवीज रिलीज होने वाली हैं और मेकर्स लगातार अपनी मूवी रिलीज डेट का एलान भी कर रहे है। अब आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की अपकमिंग फिल्म 'गुमराह' (Gumraah) की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। 

ये फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। दिलचस्प बात है ये कि आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की मूवी 'गुमराह' की रिलीज डेट आने से पहले वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मूवी 'बवाल' (Bawaal) की रिलीज डेट 7 अप्रैल, 2023 से शिफ्ट भी की जा चुकी है। उनकी मूवी की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हालांकि, मूवी 'बवाल' की रिलीज को वीएफएक्स और स्पेशल टेक्निकल जरूरतों की कारणों से आगे बढ़ाया जा चुका है। 

 

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की पहली फिल्म: आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की मूवी 'गुमराह' 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में दिखाई देने वाले है और मृणाल ठाकुर पुलिस कॉप की भूमिका में हैं। फिल्म 'गुमराह' से वर्धन केटकर बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले है। इस मूवी को भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया है। आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर फिल्म 'गुमराह' में पहली बार साथ में काम करते हुए दिखाई देने वाले है।

इस मॉडल के प्यार में पागल हो गए थे जैकी श्रॉफ

करण जौहर की हाउस पार्टी में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंची जान्हवी

पति संग पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंची अनुष्का

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -