'ओपनहाइमर' के विवादित सीन पर आई 'महाभारत' के श्री कृष्ण की प्रतिक्रिया, कही ये बात
'ओपनहाइमर' के विवादित सीन पर आई 'महाभारत' के श्री कृष्ण की प्रतिक्रिया, कही ये बात
Share:

हॉलीवुड के जाने माने लोकप्रिय निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' रिलीज होते ही विवादों में आ चुकी है। फिल्म में इंटीमेट सीन के चलते भगवद गीता को पढ़ा गया है। 'ओपेनहाइमर' के इस सीन से जनता तो नाराज है ही। इसके अतिरिक्त सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विरोध जताया है। उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड ने ये सीन पास कैसे होने दिया। वहीं अब 'महाभारत' शो में कृष्ण की भूमिका निभा चुके नितीश भारद्वाज ने विवादित सीन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

फिल्म पर बात करते हुए नितीश भारद्वाज ने कहा- फिल्म में भगवद गीता का कोई अपमान नहीं किया गया है। हिंदुओं और सरकार को 'ओपेनहाइमर' को लेकर संयम दिखाने की आवश्यकता है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की कोई जरुरत  नहीं है। जिस सीन को लेकर इतना विवाद हो रहा है, उस सीन में परमाणु बम बनाने वाले को पछतावा होता दिखाया गया है। इंटीमेट सीन के चलते नोलन ये दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि 'ओपेनहाइमर' एक अपराध के बोझ तले दबा हुआ महसूस कर रहा है। वो परमाणु बम निर्माण के बारे में सोच रहा है, जिसकी वजह से जापान में लाखों लोगों की हत्या हुई। वो स्वयं से सवाल कर रहा है कि क्या उसने अपने धर्म का पालन सही से किया। सीन के चलते वो सोच रहे हैं कि क्या उनकी रचना से भविष्य में इंसानी दुनिया खत्म हो जाएगी।

'ओपेनहाइमर' को हुए पछतावे को दिखाते हुए सीन में गीता का हवाला दिया गया है। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के बीच  'महाभारत' शो के अभिनेता ने लोगों को फिल्म देखने की सलाह दी। उन्होंने कहा- कुछ लोग हैं जो हिंदू धर्म को नकारात्मक रूप से चित्रित करना चाहते हैं, लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। सरकार को फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं वेदों के बड़े जानकार हैं। वो हमारे देश का इतने अच्छे से नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें अपने मंत्रियों को संयम बरतने की सलाह देनी चाहिए।

बच्चों से अश्लील सवाल पूछकर बुरे फंसे 'सुपर डांसर-चैप्टर 3' के जज, NCPCR ने सोनी नेटवर्क को भेजा नोटिस

गाड़‍ियां रोककर पैसे मांगते दिखा ये मशहूर एक्टर, अवतार देख उड़े फैंस के होश

अब्दू रोजिक ने कर डाली ऐसी हरकत, वीडियो देखकर भड़के फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -