पेट दर्द से बुरा हुआ शख्स का हाल, अस्पताल गया तो देखकर डॉक्टर्स भी रह गए दंग
पेट दर्द से बुरा हुआ शख्स का हाल, अस्पताल गया तो देखकर डॉक्टर्स भी रह गए दंग
Share:

सेंट्रल अमेरिकी देश ग्वाटेमाला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ 52 वर्षीय एक व्यक्ति पेट दर्द की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। यहां जांच में जो खुलासा हुआ, उसे जानकर चिकित्सक भी दंग रह गए। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि आखिर उसके शरीर में ये चीज पहुंची कैसे। फिलहाल, पेट का ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने उसे बाहर निकाल दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना सेंट्रल अमेरिकी देश ग्वाटेमाला की है। यहां रूजवेल्ट हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने सर्जरी कर व्यक्ति के पेट से लगभग 1 फीट लंबी छड़ी निकाली है। ये छड़ी घुमावदार थी। इसके कारण शख्स को पेट में तेज दर्द उठ रहा था। जब वो हॉस्पिटल पहुंचा तो एक्स-रे रिपोर्ट देख चिकित्सकों के भी होश उड़ गए थे। छड़ी पेट में पहुंची कैसे? इस सवाल के जवाब में व्यक्ति ने बेहद चौंकाने वाली बात बताई। उसने कहा- मेरे दिमाग से अजीब आवाजें आ रही थीं। उसी ने मुझे छड़ी निगल जाने को बोला। बाद में असहनीय दर्द उठा। फिलहाल, व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। चेकअप के पश्चात् वो सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) से ग्रस्त पाया गया। सिज़ोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जो किसी व्यक्ति के सोचने, महसूस करने एवं व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करती है। 

सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्तियों को ऐसा लग सकता है कि उनका वास्तविकता से संपर्क टूट गया है। ये मतिभ्रम की अवस्था पैदा कर देती है। हॉस्पिटल ने एक्स-रे और ऑपरेशन के कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें छड़ी व्यक्ति के गुलेट (Gullet) में नजर आ रही है। गुलेट, मुख से आमाशय को जाने वाली आहार-नली को कहते हैं। पहले तो चिकित्सकों ने छड़ी को मुंह से निकालने का प्रयास किया किन्तु सफल नहीं की दशा में ऑपरेशन करने का फैसला लिया। चिकित्सकों ने बताया कि छड़ी 1 फीट लंबी और तकरीबन 0.8 इंच चौड़ी थी। इसके कारण मरीज के कुछ अंगों को मामूली नुकसान पहुंचा। श्वसन क्रिया नहीं प्रभावित हुई थी। पेशेंट को बेहोश करने के पश्चात् उसके पेट में एक छोटा चीरा लगाया गया तथा छड़ी को बाहर निकाल लिया गया। इस प्रक्रिया को गैस्ट्रोटॉमी कहा जाता है।

मोबाइल के लिए लाखों लीटर पानी बहाने के बाद सामने आई एक और अनोखी घटना, SDOP पर पानी चुराने का आरोप

अंदर लोग होने के बाद भी रेलवे ने बाहर से सील कर द‍िया बंगला, मचा बवाल

भयंकर गर्मी के बीच बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए कैंची धाम में उमड़ा जनसैलाब, लगी लम्बी कतारें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -