कुत्तों को कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
कुत्तों को कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
Share:

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक ग्रामीण अपने पालतू कुत्तों को कोरोना का टीका लगवाने टीकाकरण केंद्र पहुंच गया। स्वास्थ्यकर्मियों से अपने कुत्ते को वैक्सीनेट करने की अपील करने लगे। उसकी बात सुनकर मेडिकल स्टाफ भी चौंक गया। उन्होंने शख्स को समझाइश दी। लेकिन यह बात उसे नागवार गुजरी तथा वह स्वास्थ्यकर्मियों से झगड़ा करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर जाना पड़ गया। अब घटना पुलिस के पास पहुंच गई है।

दरअसल, यह हैरान देने वाली घटना कोरबा जिले के वनांचल गांव अजगरबहार में सामने आई है। यहां संचालित स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण का कार्य चल रहा था। इसी के चलते पास के गांव में रहने वाला रामायण सिंह टीकाकरण केंद्र पहुंचा। उसके साथ में उसके 3 पालतू कुत्ते भी थे। केंद्र में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कि रामायण सिंह टीका लगवाने के लिए पहुंचा है। लेकिन उसकी बातें सुनकर सभी दंग रह गए। 

रामायण सिंह ने अपने तीनों कुत्तों को कोरोना का टीका लगाने की अपील की। उसकी बात सुनकर केंद्र के प्रभारी ने उसे समझाने का प्रयास किया। वह नहीं माना। रामायण सिंह उनकी विवाद करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वह केंद्र के लैब टेक्नीशियन को गाली गलौज करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। लगभग 30 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रामा चलता रहा। वहां उपस्थित स्टाफ ने रामायण सिंह की सारी करतूत अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली। ग्रामीण की इस हरकत से खफा मेडिकल स्टाफ अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर केंद्र के बाहर ही धरने पर बैठ गए। मामले की शिकायत बालको थाना में की गई है। कहा जा रहा है कि रामायण सिंह शराब के नशे में धुत था। वह लड़खड़ाते हुए अपने कुत्तों के साथ सेंटर पहुंचा था। मामूली बात को लेकर उसने लैब टेक्नीशियन से विवाद करना आरम्भ कर दिया। जबकि वहां पर महिला स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे। इसकी परवाह किए बिना रामायण सिंह भद्दी गालियां देते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। महिला स्टाफ ने भी उसे समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मचारी अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

'मेरे प्यारे दोस्त, मैं आपको जन्मदिन की अग्रिम बधाई नहीं दूंगा, क्योंकि..', पीएम मोदी से क्या बोले पुतिन ?

पेन, घड़ी, चश्मे और कपड़ो के शौकीन हैं PM मोदी, लाखों में होती है सबकी कीमत

ग्लोबल शतरंज चैंपियनशिप में अर्जुन ने इस खिलाड़ी पर हासिल की जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -