'जो कानून देश हित में होगा, पार्टी उसका समर्थन करेगी..', UCC को लेकर सुभासपा ने स्पष्ट किया रुख
'जो कानून देश हित में होगा, पार्टी उसका समर्थन करेगी..', UCC को लेकर सुभासपा ने स्पष्ट किया रुख
Share:

लखनऊ: भाजपा के साथ मिलकर चुनाव में उतरने की चर्चाओं के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन करने के संकेत दे दिए हैं। लखनऊ में आयोजित पार्टी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में सुभासपा नेताओं ने कहा कि जो कानून देश हित में होगा, पार्टी उसके समर्थन में रहेगी। पार्टी के प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि UCC सभी धर्मों के लिए एक समान कानून की वकालत करता है। UCC एक देश एक कानून नागरिक संहिता को सुनिश्चित करेगा। इसलिए सुभासपा इसका समर्थन करेगी।

रविंद्रालय में आयोजित की गई मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सुभासपा की भूमिका बेहद अहम होगी। राज्य की 30 लोकसभा सीटों पर अपना असर रखने वाली सुभासपा के सहयोग के बगैर कोई भी दल केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता धरातल पर पार्टी की रीति व नीति को लेकर जनता के बीच जाएं।

इस अवसर पर राजभर ने सपा व बसपा का नाम लिए बगैर विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दल जब सरकार में रहते हैं तो इन्हें पिछड़ों-दलितों की याद नहीं आती है। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की फ़िक्र नहीं रहती। जब ये सत्ता से बाहर रहते तो इनकों काफी चिंता होती है। उन्होंने कहा कि सुभासपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सत्ता में रहने के बावजूद जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की बात करती रही है।

अमरनाथ यात्रा: पहले दिन 7,900 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

बिल्डिंग की 22वीं मंजिल से गिरकर NRI डॉक्टर के बेटे की मौत, अमेरिका से मुंबई घूमने आया था

'मणिपुर हिंसा के पीछे चीन, सरकार ने क्या किया..', राहुल गांधी की तारीफ, PM पर हमला, संजय राउत का बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -