पड़ोसी संग भागी 2 बच्चों की मां, बुरा हुआ मासूमों का हाल
पड़ोसी संग भागी 2 बच्चों की मां, बुरा हुआ मासूमों का हाल
Share:

रांची: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना इलाके के निमाई मुर्मू की पत्नी ने अपने 2 बच्चों को छोड़कर धालभूमगढ़ थाना इलाके के गोरा हेंब्रम के साथ भाग कर शादी कर ली तथा अपने दोनों बच्चों को उसके पिता के समीप छोड़ दिया। यह घटना महिला थानेदार रूक्मिणी कुमारी के समीप पहुंचा। महिला थानेदार ने महिला एवं उसके पहले पति निमाई मुर्मू एवं दूसरे पति गोरा हेंब्रम की बात सुनी। महिला एवं उसके दूसरे पति ने बोला कि वे दोनों बच्चों को अपने साथ नहीं रखेंगे।

महिला थानेदार ने उन्हें समझाया कि बच्चे अभी छोटे हैं। उनके लालन-पालन के लिए मां की आवश्यकता होगी। पति एवं पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर लालन-पालन करें, मगर दोनों बच्चों ने अपनी मां के साथ रहने से मना कर दिया। आपको बता दें कि निमाई मुर्मू की बेटी 11 वर्ष एवं छोटा बेटा 7 वर्ष का है। बच्चों ने भी कहा कि वे दोनों अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहते क्योंकि वे अब दोनों बच्चों को प्रताड़ित करेंगे। महिला थानेदार ने बोला कि यदि दोनों बच्चों को अभी से देखभाल सही तरीके से नहीं की गई तो उनकी जिंदगी बिगड़ जायेगी।

वही दूसरे पति एवं उसकी पत्नी ने सहमति व्यक्त की कि दोनों बच्चों के लालन-पालन के लिए हर महीनें 2 हजार रुपये उनका बैंक अकाउंट खोलकर डाल दिया करेंगे, जिससे वे अपनी जिंदगी सही तरीके से जी सकें। निमाई मुर्मू ने कहा कि उसकी पत्नी उसे 3 महीने पहले छोड़कर धालभूमगढ़ थाना इलाके के सरबिला गांव निवासी गोरा हेंब्रम के साथ भाग गई। इस के चलते उसने दोनों बच्चों से संपर्क भी नहीं किया, जबकि गोरा हेंब्रम की पत्नी ने बोला कि वह दोनों बच्चों के संपर्क में थी।

संदिग्ध स्थिति में हुई राजस्व कर्मचारी की मौत, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

पार हुई क्रूरता की हदें! दहेज के लिए पति ने पिलाया पत्नी को एसिड, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

'देख रहा है न बिनोद..', CM शिवराज ने कांग्रेस को क्यों मारा 'पंचायत' का डायलॉग ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -