सोती हुई नाबलिग लड़की को घर से उठा ले गए दरिंदे, किया सामूहिक बलात्कार
सोती हुई नाबलिग लड़की को घर से उठा ले गए दरिंदे, किया सामूहिक बलात्कार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोते समय किशोरी को घर से दरिंदे उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। छोटी बेटी के बताने पर मां ने जब खोजबीन शुरू की, तो किशोरी का पता नहीं चला। सुबह बेटी खुद घर पहुंची। उसकी आपबीती सुन परिवार वालों के होश उड़ गए। पिता ने दो लोगों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

रिपोर्ट के अनुसार, थाना बागवाला के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि वह बाहर रहकर नौकरी करता है। घर पर पत्नी, दो बेटी व बेटा रहते हैं। बुधवार रात को बड़ी नाबालिग बेटी घर में सो रही थी। इसके साथ छोटी बेटी भी सो रही थी। दूसरी चारपाई पर पत्नी और बेटा सो रहे थे। रात में छोटी बेटी की नींद खुली, तो उसने देखा कि बड़ी बेटी चारपाई पर नहीं थी। उसने मां को उठाया और घर में उसको देखा। इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी गई।

मां ने बेटी को खोज की, लेकिन कहीं पर भी पता नहीं चल सका। सुबह 4 बजे बेटी खुद घर पर पहुंची, तो मां ने उससे पूछा। बेटी ने बताया कि नीतेश पुत्र भूरा, सुमंत पुत्र भगवान सिंह उर्फ भोला निवासी नगला सत्यराम बागवाला अपने साथ ले गए थे और दोनों ने बलात्कार किया। गुरुवार सुबह पत्नी ने फोन कर पति को सूचित किया। इसके बाद वह लौटे। बेटी को लेकर थाना बागवाला पहुंचे। पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है

बहनों को बचाने गए भाई की हत्या, पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

बदमाशों ने बियर की बोतल फोड़ कर युवक पर किया जानलेवा हमला

निर्दयी मां ने साढ़े तीन साल के बच्चे को दूसरी मंजिल से फेंका

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -