4 साल प्रेम प्रसंग के बाद हुई शादी, फिर सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे से बोल दिया कुछ ऐसा कि चौंक गए घरवाले
4 साल प्रेम प्रसंग के बाद हुई शादी, फिर सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे से बोल दिया कुछ ऐसा कि चौंक गए घरवाले
Share:

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में एक दुल्हन ने सुहागरात पर शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। इस घटना में चौंका देने वाली बात यह रही कि दुल्हन और दूल्हे के बीच बीते 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे मगर प्यार के आगे परिजनों ने हार मानी तथा दोनों की धूमधाम से शादी करा दी। किन्तु सुहागरात पर दुल्हन शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर देगी, इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया। सुहागरात पर जब दुल्हन ने अपने पति से बोला कि उसे शारीरिक संबंध बनाने बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आरम्भ में दूल्हे को लगा कि शायद उसके साथ मजाक किया जा रहा है। मगर दुल्हन ने पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया कि वो किसी भी स्थिति में कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, क्योंकि उसे ऐसा करना पसंद नहीं है। यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने लड़की को बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं मानी तथा निरंतर शारीरिक संबंध बनाने से मना करती रही।  

प्रेम विवाह के बाद दुल्हन का सुहागरात न मनाना हर किसी को चौंका रहा है। इस गंभीर मसले को पंचायत में सुलझाने की कोशिश की मगर दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। तत्पश्चात, ससुराल वाले दुल्हन को लेकर नारी उत्थान केंद्र लेकर गए। जहां पर दुल्हन की काउंसलिग कराई गई, मगर वहां भी उसने शारीरिक संबंध बनाने से स्पष्ट मना कर दिया। फिर दोनों ने अपनी इच्छा से इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। इस मामले पर नारी उत्थान केंद्र की काउंसलर ऋतु नारंग ने कहा, यह एक लव स्टोरी थी। जिसमें लड़की तथा लड़के बीच बीते 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने अपने प्रेमी से बोला कि यदि वो उससे शादी नहीं करेगा, तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगी। लड़की ने यह बात लड़के की मां और भाभी से भी यही बात कही। इतना ही नहीं, लड़की ने ससुराल जाकर कहा कि यदि आप लोग शादी नहीं करोगे तो वो जहर खा लेगी।  

वही इस पर लड़के ने कहा कि ठीक है, हम शादी कर लेते हैं। फिर लड़के की मां लड़की के घरवालों के पास गई तथा उन्होंने रिश्ते की बात उठाई। लड़की वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। मगर बेटी की जिद के आगे हार गए। दोनों परिवार के लोगों ने खुशी-खुशी अपने बच्चें की शादी कर दी। शादी के बाद जिस दिन सुहागरात थी लड़की ने बोला, 'I am not Comfortable' मतलब मैं सेक्स करने के लिए अभी तैयार नहीं हूं। जबकि 4 वर्षों तक दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। लड़की की आयु 23 वर्ष है। काउंसलर ऋतु नारंग के मुताबिक, लड़की थोड़ी मेंटल इन बैलेंस लगी, क्योंकि पहले उसने प्यार की जिद की, दूसरी जिद उसने शादी की तथा तीसरी जिद उसने तलाक लेने की कर दी। इसलिए उन्होंने लड़की के घरवालों की सलाह दी कि उसे अच्छे डॉक्टर को दिखाया जाए तथा उसकी कहीं शादी ना कराई जाए। क्योंकि इससे एक घर और बर्बाद होगा, क्योंकि आपकी दो बेटियां हैं जिनकी आपको शादी करनी है। पहले इसका अच्छी प्रकार उपचार कराएं तथा फिर शादी के बारे में सोचिएगा। फिलहाल दोनों सहमति से अलग हो गए हैं।  

सुंदरगढ़ में हो रहा है अब तक के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण

केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, गेहूं के निर्यात पर लगाई तत्काल रोक

काले हिरण के शिकारियों ने की SI समेत 3 पुलिसकर्मियों की हत्या, CM शिवराज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -