ट्रेन से दिल्ली आ रहा था प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने चेक किया बेग तो फ़टी रह गई आँखे
ट्रेन से दिल्ली आ रहा था प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने चेक किया बेग तो फ़टी रह गई आँखे
Share:

चंदौली: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में चंदौली के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर GRP ने अफीम की तस्करी करने वाले प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। अपराधी जोड़े के पास से 2 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है, जिसका दाम लगभग 11 लाख रुपये बताया जा रहा है। लड़का-लड़की झारखंड के रहने वाले हैं। झारखंड से ही अफीम की खेप को लेकर नई दिल्ली जा रहे थे। किन्तु बीच मार्ग में दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर GRP की हिरासत में आ गए।

झारखंड से चलने के पश्चात् यह दोनों युवक युवती दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन बदलने के लिए उतरे थे। पुलिस ने इस जोड़े को गिरफ्तार कर लिया तथा फिर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दरअसल, सोमवार की रात लगभग 10 बजे GRP और RPF के जवान दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रूटीन चेकिंग कर रहे थे। तभी उनकी नजरे प्लेटफार्म नंबर 6 पर उपस्थित लड़का लड़की पर पड़ी। पुलिस को गश्त करता देख यह दोनों युवक युवती घबरा गए और खिसकने लगे।

वही दोनों की संदिग्ध हरकतों को देखकर पहले तो पुलिस को संदेह हुआ कि दोनों घर से फरार हुए युवक-युवती तो नहीं हैं। इसी संदेह के आधार पर RPF और GRP के जवानों ने युवक-युवती से पूछताछ आरम्भ कर दी। इस के चलते भी इन दोनों ने पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तत्पश्चात, जब पुलिस के जवानों ने इन दोनों के बैग की तलाशी ली तो चौंक गए। इनके पास बैग में उच्च क्वालिटी की अफीम रखी हुई थी। GRP के जवान इन दोनों को पकड़कर थाने ले आए। जब पूछताछ की तो पता चला कि यह दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं तथा अफीम की इस खेप को लेकर के नई दिल्ली जा रहे थे, जहां उन्हें किसी शख्स को डिलीवरी देनी थी। अफीम लेकर दोनों युवक-युवती बिहार के गया से किसी ट्रेन में सवार हुए थे तथा चंदौली से ट्रेन बदलने जा रहे थे। गिरफ्तार लड़का रांची का रहने वाला है। जबकि लड़की झारखंड के चतरा के रहने वाली है। पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि इससे पहले इन दोनों ने और कहां-कहां इस प्रकार की तस्करी की है या अन्य किसी प्रकार का अपराध किया है।

झगड़ा निपटाने गया था सिपाही लेकिन दे बैठा पीड़िता को दिल, अब वायरल हुआ अश्लील वीडियो

'राहुल गांधी से जबरदस्ती नहीं कर सकते..', दिग्विजय सिंह ने क्यों कही ये बात ?

मनी लॉन्डरिंग केस: सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम को मिली नियमित जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -