पार हुई हैवानियत की हदें! 6 लोगों ने बारी-बारी से लड़की का किया रेप, मन नहीं भरा तो उठाया ये खौफनाक कदम
पार हुई हैवानियत की हदें! 6 लोगों ने बारी-बारी से लड़की का किया रेप, मन नहीं भरा तो उठाया ये खौफनाक कदम
Share:

रांची: झारखंड के रांची से मानवता को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की के साथ 6 व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया। तत्पश्चात, उसकी दोस्त को कॉल कर बुलाया तथा उसे भी हवस का शिकार बनाया। शुक्रवार को पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं छठा अपराधी फरार बताया जा रहा है। 

प्राप्त खबर के अनुसार, तुपुदाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की अपनी ननद के घर गई हुई थी। बृहस्पतिवार रात ननद ने लड़की को एक लड़के के साथ घर भेज दिया। रास्ते में लड़के की नीयत खराब हो गई तथा उसने अपने पांच अन्य मित्रों को बुला लिया। इसके बाद युवती को सूनसान जगह में ले जाकर छह लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। उनका इससे भी मन न भरा तो उन्होंने लड़की के सामने तभी शर्त रखी। लड़की ने बताया, अपराधियों ने कहा कि, वह उसे तभी छोड़ेंगे जब वह अपनी सहेली को बुलाएगी। इसके बाद पीड़िता ने डर के मारे अपनी सहेली को भी बुला लिया, जिसके पश्चात् 6 अपराधियों ने बारी-बारी से उसके साथ भी बलात्कार किया। 

सामूहिक बलात्कार करने के पश्चात् अपराधियों दोनों लड़कियों को डरा-धमका कर वहां से चले गए। तत्पश्चात, लड़कियां सीधे पुलिस थाने पहुंचीं तथा मामले की खबर दी। मामले का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई तथा छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। छठे अपराधी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। 

किचन में पड़ा था 56 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव, परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

तीन बहनों ने वायरल किया महिला का अश्लील वीडियो, फिर पुलिस संग कर दिया शर्मनाक कांड

साइकिल देने से किया मना तो फंदे से झूल गई 23 वर्षीय युवती, सदमे में परिवार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -