सनातन धर्म अपनाकर शबाना ने लिए अरविंद संग 7 फेरे, बोली- 'इस्लाम में महिलाएँ बच्चा पैदा करने की मशीन'
सनातन धर्म अपनाकर शबाना ने लिए अरविंद संग 7 फेरे, बोली- 'इस्लाम में महिलाएँ बच्चा पैदा करने की मशीन'
Share:

बरेली: यूपी के बरेली की रहने वाली शबाना ने सनातन धर्म अपनाकर अपने प्रेमी अरविंद से शादी कर ली है। शबाना ने इस्लाम त्यागने के पश्चात् अपना नाम बदलकर शिवानी कर लिया है। शिवानी ने बरेली के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। पंडित केके शंखधार ने शुद्धिकरण के पश्चात् मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न करवाया।

अरविंद से शादी के पश्चात् शिवानी ने इस्लाम के बारे में खुलकर चर्चा की। शिवानी बनी शबाना ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को बच्चा पैदा करने की मशीन माना जाता है। उसकी माँ भी बच्चे पैदा करते करते मर गई थी। वो स्वयं 8 भाइयों की इकलौती बहन है। 21 वर्षीय शबाना ने कहा कि तीन तलाक, बहु विवाह, बुर्का, हिजाब, हलाला जैसी कुरीतियाँ खराब हैं तथा ये इस्लाम का हिस्सा हैं। महिलाओं को हिजाब और बुर्का पहनना पड़ता है, जबकि सनातन धर्म में ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। शिवानी का कहना है कि सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान मिलता है। शिवानी ने बताया कि वह सनातन धर्म से उनका लगाव है तथा वह भगवान शंकर की भक्त हैं। वह ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करती हैं। शिवानी का कहना है कि वह वर्ष भर पहले अरविंद से मिली थी। 

तत्पश्चात, दोनों में प्यार हो गया। शिवानी के माता-पिता, दोनों की मौत हो चुकी है। शिवानी ने कहा कि अरविंद के घर वाले शादी के लिए तैयार थे, मगर उसके परिवार वाले नहीं मान रहे थे। अरविंद से प्यार की बात जब उसके भाइयों को पता चली तो वे नाराज हो गए तथा शिवानी के घर से निकलने पर प्रतिबंध भी लगा दिया। हालाँकि, इस के चलते भी शिवानी अपने प्रेमी अरविंद से चुपके से मिलती थी। प्राप्त खबर के अनुसार, शिवानी मूल रूप से फरीदपुर के भगवंतापुर की निवासी है। वहीं, अरविंद सागर पड़ोस के कैरुआ गाँव के रहने वाले हैं। दोनों के गाँवों की दूरी लगभग 1 किलोमीटर ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवानी भगवान शिव की भक्त हैं तथा प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक करती हैं।

'ये लाखों मुस्लिम लड़कियों का अपमान..', राहुल गांधी ने 'नूरी' रखा अपने कुत्ते का नाम, AIMIM बोली- मुसलमानों को नीचा दिखा रहे

पुणे से 'इस्लामिक स्टेट' का आतंकी अरशद वारसी गिरफ्तार ! शाहीनबाग प्रदर्शन में भी था शामिल, इस्लामी सिद्धांत में कर रहा था PhD

पुणे से 'इस्लामिक स्टेट' का आतंकी अरशद वारसी गिरफ्तार ! शाहीनबाग प्रदर्शन में भी था शामिल, इस्लामी सिद्धांत में कर रहा था PhD

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -