गिरफ्तार हुए बेगूसराय में हुई फायरिंग मामले के चारों आरोपी, रखा था लाखों का इनाम
गिरफ्तार हुए बेगूसराय में हुई फायरिंग मामले के चारों आरोपी, रखा था लाखों का इनाम
Share:

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में पुलिस ने सभी 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये चारों बेगूसराय के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, तीन अपराधी बेगूसराय से और एक अपराधी झाझा से गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी चार युवराज, केशव, अर्जुन एवं सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। ये चारों बेगूसराय के रहने वाले हैं। पुलिस ने सुमित एवं युवराज को बेगूसराय से और केशव को झाझा से गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, बेगूसराय में मंगलवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे दो अपराधियों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया था। अपराधियों ने 10 व्यक्तियों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई थी। दो बंदूकधारी लगभग 30 किलोमीटर के क्षेत्र में गोलियां बरसाते रहे थे। जो भी सामने आया उसे निशाना बनाया।

वही अपराधी चार थाना क्षेत्रों से गुजरे, किन्तु पुलिस उन्हें न रोक पाई और न गिरफ्तार कर पाई। डीआईजी ने इस मामले में बदमाशों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम की भी घोषणा की थी। वहीं गोलीबारी की इस घटना को लेकर कड़ी आलोचना होने के बाद नीतीश सरकार ने जिम्मेदार 7 पुलिसकर्मियों को इस मामले में बर्खास्त कर दिया था।

शासकीय कार्रवाई में बाधा बने भाजपा नेता, इस मामले में जा सकते है जेल

आखिर क्यों सैकड़ों भेड़ों ने तोड़ा दम, हैरान कर देगी यह घटना

युवती की शिकायत पर अश्लील मैसेज भेजने वाले को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -