दो जुड़वा बच्चे लेकिन दोनों में 1 साल का अंतर
दो जुड़वा बच्चे लेकिन दोनों में 1 साल का अंतर
Share:

न्यूयॉर्क : सामान्य तौर पर जुड़वा बच्चों का जन्म दो-तीन मिनट के अंतराल पर होता है। लेकिन कभी ऐसा हुआ है कि दो जुड़वा बच्चों के जन्म में एक साल का अंतर हो। दरअसल कैलिफोर्निया में एक महिला को जब लेबर पेन हुआ तो वो अस्पताल पहुंची। इस दौरान एक बच्चा 31 दिसंबर की रात को 11.59 बजे जन्मा तो दूसरा बच्चा 12.01 बजे जन्मा।

इसका मतलब एक का जन्म 2015 में हुआ तो दूसरे का जन्म 2016 में हुआ। मैरिबेल वेलेंसिया नाम की महिला जब प्रेग्नेंसी चेक अप के लिए अस्पताल पहुंची थी तो उन्हें डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनको जनवरी माह के आखिरी में बच्चे पैदा होने की संभावना है। लेकिन महिला ने समय से पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया।

इतना ही नही 2015 में ये बच्ची शहर में जन्मी आखिरी बच्ची भी बन गई और 2016 में जन्मा बच्चा नए साल में जन्मा पहला लड़का बन गया है। इसके बाद दंपति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हमारे जुड़वा बच्चे हमसे जन्मदिन पर अलग-अलग पार्टी मांगेंगे जिसके चलते हमारा खर्च बढ़ने वाला है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -