जिस बेटी का पिता ने किया दाह संस्कार उसने किया वीडियो कॉल, चौंकाने वाला है मामला
जिस बेटी का पिता ने किया दाह संस्कार उसने किया वीडियो कॉल, चौंकाने वाला है मामला
Share:

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पिता ने अनजान शव को अपनी बेटी का समझकर उसकी अंत्येष्टि कर दी। इसके 3 दिन पश्चात् बेटी की कॉल आई तथा उसने जो कहा वो सुनकर पिता ही नहीं परिवारवालों के भी होश उड़ गए। घटना पूर्णिया के रुपौली थाना इलाके के अकबरपुर की है। तुलसी बिशनपुर के रहने वाले विनोद मंडल की बेटी लापता हो गई थी। उसने कई दिन उसकी तलाश की मगर वो नहीं मिली। इसी बीच अकबरपुर पुलिस ने एक फोटो और वीडियो जारी किया। वीडियो में सलवार सूट पहने एक युवती की लाश नदी में नजर आई।

वही ये देखने के पश्चात् विनोद और उसका परिवार अकबरपुर थाने पहुंचता है। शव देखकर उसने कहा कि ये तो बेटी का है। पुलिस ने पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई कर शव को घरवालों को सौंप दिया। तत्पश्चात, विनोद शव लेकर घर गया और अंतिम संस्कार कर दिया। इसके तीसरे दिन उसकी बेटी अंशु ने वीडियो कॉल की। इसमें उसने कहा, 'पापा मैं जिंदा हूं, मैंने प्रेम विवाह कर लिया है। लड़का जानकी नगर के रुपौली का रहने वाला है। आप मेरी चिंता मत करना। मैं उसके साथ खुश हूं। उसका नाम बिरंजन सिंह है। ये सुनकर घर में छाए मातम का माहौल खुशी में तब्दील हो गया। 

वही अब परिवारवालों के सामने दुविधा आ खड़ी हुई। इस पर वो पुलिस थाने पहुंचे तथा बताया कि जिस शव का उन्होंने अंतिम संस्कार किया था, वो उसकी बेटी का नहीं है, बेटी तो जिंदा है। ये  सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शव मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र की एक लड़की का है। इसकी खबर देने पुलिस जब लड़की के घर गई तो पता चला कि परिवार के लोग कई दिनों से घर में नहीं हैं। DSP रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर तहकीकात की तो पता चला कि शव मधेपुरा जिले के परमानंद शर्मा की बेटी अंजली कुमारी है। आगे उन्होंने बताया कि अंजलि किसी युवक से प्यार करती थी। कुछ माह पहले उसके साथ भागी थी। हालांकि, लौट आई थी, लेकिन, फोन पर बात करते हुए पकड़ी गई थी। इससे नाराज घरवालों ने प्लानिंग करके उसका क़त्ल कर दिया तथा घर में ताला लगाकर फरार हो गए।

सीएम योगी के पैर क्यों छुए ? सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई एयरपोर्ट पर बताया कारण

उत्तराखंड में भूस्खलन से 4 की मौत, स्कूल बंद, हिमाचल में आज भारी बारिश

ब्रिक्स समिट में शामिल होने अफ्रीका रवाना हुए पीएम मोदी, पहली बार ग्रीस भी जाएंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -