भोपाल: किसान आंदोलन का समर्थन करने धरने पर बैठे किसान, पुलिस ने उठाया
भोपाल: किसान आंदोलन का समर्थन करने धरने पर बैठे किसान, पुलिस ने उठाया
Share:

भोपाल: दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन अब भी जारी है। ऐसे में उन्ही किसानों का समर्थन करने के लिए भोपाल में भी किसान धरने पर बैठ गए लेकिन अब उन किसानों को बीते शुक्रवार देर रात पुलिस ने हटा दिया है। बताया जा रहा है इस दौरान मौके से पुलिस टेंट और माइक भी खोलकर अपने साथ ले गई। इस बारे में बात करते हुए अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा मध्य प्रदेश के संयोजक विजय कुमार ने कहा कि, 'किसान आंदोलन के समर्थन में भोपाल के करोंद कृषि उपज मंडी के गेट के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे शांतिपूर्ण धरने को आधीरात में बलपूर्वक हटाया गया है। यह बेहद शर्मनाक है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'यह कार्रवाई सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करती है। शिवराज सरकार के इस तानाशाही पूर्ण रवैए की हम भर्त्सना करते हैं। अपने आप को किसान कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को विरोध दर्ज कराने का अधिकार भी नहीं दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन का बलपूर्वक दमन किया जा रहा है।'

आगे विजय ने कहा, 'धरने में सीहोर, विदिशा, रायसेन और भोपाल संभाग के किसान संगठन बैठे थे। जिला स्तर पर भी प्रदर्शन जारी है। अब हम 26 जनवरी को विरोध में परेड निकालेंगे। इसमें ट्रैक्टर और बाइक रहेंगी। अभी परेड के रिंग रोड पर ही निकालने पर चर्चा हुई है। शहर के अंदर ऐसे नहीं ले जाएंगे, लेकिन हमारा प्रदर्शन आज से शुरू हो रहा है।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इन किसान संगठनों ने भोपाल में 21 जनवरी की रात से धरना देना शुरू कर दिया था, लेकिन यह धरना 48 घंटे भी नहीं चल पाया।

महिला पुलिसकर्मी ने पुलिसवाले पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों में हुई देरी, उत्तर भारत में बाधित हुई दृश्यता

आज से तीन दिवसीय तमिलनाडु प्रवास पर राहुल गांधी, फूकेंगे चुनाव प्रचार का बिगुल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -