महिला पुलिसकर्मी ने पुलिसवाले पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
महिला पुलिसकर्मी ने पुलिसवाले पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Share:

भोपाल: आजकल अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में जो मामला सामने आया है वह भोईवाड़ा इलाके का है। इस मामले में बताया जा रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने साथ काम करने वाले पुलिसवाले पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला का कहना है पुलिसवाले ने उसको शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन उत्पीड़न किया है। इस मामले में जब जांच की गई तो यह सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और यह बात उसने महिला को नहीं बताई थी।

इस मामले में जो आरोप लगा है उसके मुताबिक, आरोपी साल 2015 से महिला का यौन शोषण कर रहा है। अब जाकर महिला ने इस मामले में भोईवाड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही थाने में तैनात हैं। जैसे ही शादी के बारे में पता चला तो दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने महिला की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

उसके बाद महिला ने शिकायत दायर करवाई। 36 साल के आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ लगे आरोपों पर पुलिस के आला अधिकारियों ने बयान दिया है। अधिकारीयों का कहना है कि, 'इस घटना की पूरी तहकीकात की जा रही है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी गायब है। उसका फोन भी स्विचऑफ है। उसके परिवार से संपर्क कर उसे जल्द से जल्द पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया है।' अब यह देखना होगा कि जांच में क्या पता चलता है।

घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों में हुई देरी, उत्तर भारत में बाधित हुई दृश्यता

आज से तीन दिवसीय तमिलनाडु प्रवास पर राहुल गांधी, फूकेंगे चुनाव प्रचार का बिगुल

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- 'इलाहाबादी अमरूद' का भी नाम बदलकर 'प्रयागराजी अमरूद' हो गया है?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -