रंग बिरंगी मोमबत्ती जीवन का सूत्रधार होती है
रंग बिरंगी मोमबत्ती जीवन का सूत्रधार होती है
Share:

जिस प्रकार वास्तुशास्त्र मानव जीवन को सुख-समृध्द बनाने के लिए कारगर सिध्द होता है ठीक उसी प्रकार चीनी शास्त्र फेंगशुई भी कुछ इसी तरह से कारगर होता है। फेंगशुई में मानव जीवन से समस्याओं के अंत के लिए एक ऐसा आसान सा नुस्खा बताया गया है जिसे करने के बाद जहां आपके घर कि सुन्दरता में चार चांद लगेगा तो वहीं दूसरी ओर आपकी घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का भी विनाश होगा। जी हां यहां पर फेंगशुई मोमबत्ती के माध्यम से एक ऐसा उपाय बताने जा रहा है जो जीवन कि समस्याओं को खत्म करता है। इसके लिए आपको अलग-अलग मोमबत्ती के अलावा दिशा का ज्ञान भी होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन से वह उपाय हैं जो समस्याओं के निवारण में सहायक होते हैं।

फेंगशुई के अनुसार घर के उत्तर-पूर्वी कोने में हरे रंग की मोमबत्ती लगानी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। कहा जाता है कि हरे रंग की मोमबत्ती लगाने से बच्चों में पढ़ाई को लेकर एकाग्रता आती है। बच्चों के कमरे में हरी मोमबत्तियां जरूर लगाएं।

फेंगशुई के अनुसार घर के दक्षिण पश्चिम कोने में गुलाबी और पीले रंग की मोमबत्ती जलाएं। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

वहीं घर के दक्षिण भाग में अगर आप लाल रंग की मोमबत्ती लगाते है तो इससे धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। इससे आपको घन की परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।

फेंगशुई के अनुसार घर की उत्तर दिशा में सफेद रंग की मोमबत्ती लगाने से परिवार के सदस्यों में रचनात्मकता बढ़ती है।

बहुत ही कम लोग घी का पंचमुखी दीपक के होने वाले फायदे जानते हैं

इन पांच चीजों में से कोई एक घर ले आये किस्मत चमक उठेगी

घर में बनाये रखना है अगर सकारात्मक ऊर्जा तो ले आये ये फूल

आदिकाल से ही आखिर क्यों बोलते आ रहे हैं राम-राम?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -