जड़ी-बूटियों व प्राकृतिक रंगों से निर्मित बाग प्रिंट को देख मुख्यमंत्री हुए अभिभूत
जड़ी-बूटियों व प्राकृतिक रंगों से निर्मित बाग प्रिंट को देख मुख्यमंत्री हुए अभिभूत
Share:

धार/ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज माण्डवा पहुंचे। माण्डव में वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने सिटी ऑफ जॉय कहलाने वाली माण्डव के विभिन्न पुरातात्विक तथा ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों को देखा। वे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी मिले। उन्होंने उनके द्वारा जड़ी-बूटियों तथा प्राकृतिक रंगों से निर्मित बाग प्रिंट के वस्त्रों को भी देखा। इस अवसर पर वे उनकी कलाकृति से अभिभूत हुए तथा बाग प्रिंट बनाने में सहभागी बने। 

मुख्यमंत्री चौहान को गठित स्वयं सहायता समूह पंजीकृत शिल्पी के कार्यों को विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही एक जिला एक उत्पाद के विस्तारित क्षेत्र में गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चर्चा की उनके कार्यों की प्रशंसा की। श्री चौहान ने एक शिल्पी की तरह बाग प्रिंट के कार्य को समझा तथा प्रिंट कपड़े पर निर्मित भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया गया कि शासन द्वारा संचालित हाथकरघा विभागीय योजनाओं में जिला पंचायत से समूह के रूप में संगठित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर आजीविका हेतु बाग प्रिन्ट शिल्प उत्पादन कार्य किया जा रहा है। जिसमें लगभग 20 विभिन्न परिवार की महिलाएं शामिल हैं। बाग प्रिन्ट के कार्य में समूह आधारित कार्यों की वृद्धि होने से तथा शासकीय मेले / उत्सव / प्रदर्शनी / एक्सपों आदि में निरंतर सम्मिलित किये जाने से शिल्पीयों की आय में वृद्धि हुई है। इसमें रंग संयोजन में जड़ी बुटियों प्राकृतिक उत्पादों से निर्मित रंग उपयोग में लिए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक महत्व के बाग गुफाओं / माण्डवगढ़ की पुरानी उकेरी गई प्रिन्ट को कपड़े पर प्रिन्ट पर लिया जा रहा है। इकोफ्रेण्डली क्लाथ-केवल प्राकृतिक रेशा तथा प्राकृतिक सामग्रियों पर ही ब्लाक प्रिन्ट को विस्तारित किया गया है। सुती रेशमी तथा बांस के निर्मित बुने हुए उत्पादों पर ही ब्लाक प्रिन्ट किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रातः जहाज महल परिसर का अवलोकन किया। यहां उन्होंने मौके पर मौजूद गाईड से महल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। श्री चौहान ने हिंडोला महल भी देखा। साथ ही यहां पर बहेड़ा के पौधे का रोपण किया। इसके पश्चात श्री चौहान श्री चतुर्भुज राम मंदिर दर्शन करने पहुँचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और परिसर में मौजूद अन्य मंदिरों का भी अवलोकन भी किया। उन्होंने मूर्ति के प्राकट्य स्थल को भी देखा। इसके पश्चात वे रेवा कुंड पहुँचे। श्री चौहान ने बाज बहादुर महल का अवलोकन किया तथा मौजूद गाइड से इसके इतिहास के बारे में जानकारी ली साथ ही यहां आए हुए पर्यटकों से रू-ब-रू भी हुए। भ्रमण के दौरान प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, इंदौर कमिश्नर डॉ पवन कुमार शर्मा, आईजी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर डॉ पंकज जैन, डीआईजी श्री चंद्रशेखर सिंह सोलंकी, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री के.एल. मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारी मौजूद रहे।

बार-बार थकान हो सकता है ब्लड कैंसर का संकेत, जानिए लक्षण और कारण

एशियाई चैम्पियनशिप में भारोत्तोलक झिली ने हासिल किया चौथा स्थान+

दुनियाभर में इतनी है मानसिक रोगियों की संख्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -