दूल्हे के सामने ही दुल्हन ने पहना दी प्रेमी को जयमाला और फिर जो हुआ...
दूल्हे के सामने ही दुल्हन ने पहना दी प्रेमी को जयमाला और फिर जो हुआ...
Share:

कौशांबी: 6 फरवरी को कौशांबी के चरवा इलाके के एक गांव में शादी के चलते लड़की ने दूल्हे के सामने ही अपने प्रेमी के गले में जयमाला डालकर सबको हैरान कर दिया। सब हैरान थे कि यह क्या हुआ। शादी कार्यक्रम में हंगामा हुआ। मारपीट की नौबत बनी। दूसरे दिन शाम को विदाई हुई तो लड़की ससुराल से भाग निकली। अगले दिन नाराज दूल्हा शादी में मिला सारा सामान लादकर गांव पहुंचा। सारा सामान प्रेमी के घर रख दिया। तत्पश्चात, प्रेमी को आश्वस्त किया कि वह दुल्हन को अपने पास रखे।

वही चरवा थाना इलाके के एक गांव की लड़की की शादी 6 फरवरी को थी। दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर आया। रात लगभग 11 बजे बारात द्वारचार के लिए पहुंची। द्वारचार के पश्चात् स्टेज पर जयमाला के लिए दूल्हा व दुल्हन पहुंचे। लड़की गांव के ही एक लड़के से प्रेम करती थी। इसकी खबर परिवारवालों को थी, मगर शादी हो रही थी, इसलिए घरवाले किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका में नहीं थे। दूल्हा वरमाला लिए खड़ा था, मगर दुल्हन ने प्रेमी के ही गले में जय माला डाल दी। यह नजारा देख सब अवाक रह गए। क्या घर वाले, क्या बाराती। पहले तो लोग समझ ही नहीं सके कि आखिर हुआ क्या। तत्पश्चात, घराती व बाराती भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत बन गई। घर वालों ने किसी प्रकार बारातियों को मनाया। 7 फरवरी को देर शाम तक पंचायत के पश्चात् दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले गया। दुल्हन ससुराल पहुंची। रात में अवसर पाते ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली एवं उसके घर पहुंच गई।

वही इसकी जानकारी होते ही अगले दिन नाराज दूल्हा शादी में मिला सारा सामान लादकर गांव पहुंचा। सारा सामान प्रेमी के घर रखा तथा उसे आश्वस्त किया कि वह दुल्हन को अपने समीप रखे। लड़की के घरवालों ने भी इसका कोई प्रतिवाद नहीं किया। चरवा और कोखराज थाना पुलिस को इसकी पूरी खबर है। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सूचना यही है कि तीनों पक्ष संतुष्ट हैं।

रेलवे ने भगवान हनुमान को जारी किया नोटिस, जानिए क्या है मामला?

'यह महाराष्ट्र की जीत', भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे पर बोले आदित्य ठाकरे

भारत का मूल धर्म सनातन ही है, इस्लाम अरब से आया, मौलाना मदनी 'फतवों की फैक्ट्री'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -