माथे पर बिंदी...लहंगे में क्यूट सी दिखाई दी मिसेज जोनस
माथे पर बिंदी...लहंगे में क्यूट सी दिखाई दी मिसेज जोनस
Share:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए इस बार दीवाली का त्योहार बहुत खास साबित हुआ। दरअसल, ये दीवाली कपल ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ ही सेलिब्रेट की। मालती मैरी की पहली दीवाली पर निकयंका ने घर में लक्ष्मी पूजा रखी  इसमें कपल की फैमिली और दोस्त भी आए हुए थे, इस सेलिब्रेशन में प्रियंका की मां  मधु चोपड़ा भी आई हुई थी। प्रियंका ने बेटी की पहली दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं जो सामने आते ही वायरल हो चुकी है।

लाडली की पहली दीवाली पर कपल ट्विनिंग किए दिखाई दिया। लुक्स के बारें में बात की जाए तो प्रियंका ग्रे प्लाजो पैंट के साथ  गोल्डन चोली में स्टनिंग दिखाई दी। इसके साथ प्रियंका ने प्लाजो से मैचिंग लाॅन्ग श्रग पेयर  कर रखा था। प्रियंका ने मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया था।मांग में सिंदूर, माथे पर छोटी सी बिंदी, लिपस्टिक, झुमके, कड़ा, गोल्ड चेन पीसी के लुक को चार-चांद लगाने का काम कर रहे है।

हेयरस्टाइल के बारें में बात की जाए तो प्रियंका ने बन बनाकर उस पर गुलाब के फूल लगाए हैं। वहीं निक कुर्ता-पजामे में बहुत जच रहे हैं। नन्हीं मालती मैरी ग्रे कलर के लहंगा चोली में बहुत प्यारी दिख रही है। माथे पर लगी बिंदी मालती के लुक को और भी क्यूट बना रही थीं। पहली फोटो में प्रियंका और निक को पूजा करते हुए भी देखा जा चुका है। वहीं मालती मां की गोद में बैठी हैं। उनके पीछे मधु चोपड़ा को बैठे हुए देख सकते है।  तस्वीर में चोपड़ा फैमिली की तीन पीढ़ियों को देखा जा सकता है- मधु, प्रियंका और मालती। 

फोटोज साझा करते हुए उन्होंने लिखा-'सभी को प्यार, शांति और समृद्धि। वास्तव में कृतज्ञता से भरे दिल से, मैं आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देती हूँ। क्षमा करें, मुझे थोड़ी देर हो गई है, लेकिन इस क्षण में थोड़ी देर और रुकने का फैसला किया..हमारी ओर से आपके लिए। प्यार और रोशनी PS: मिस यू सिद्धार्थ चोपड़ा।' जिसके पूर्व निक जोनस ने अपने दीवाली सेलिब्रेश से तस्वीरें साझा की थी। पहली तस्वीर में निक, प्रियंका और मालती संग ट्विनिंग किए थे। उन्होंने बेटी को गोद में ले रखा है। दूसरी तस्वीर में मालती को पूजा करते हुए प्रियंका की गोद में बैठा हुआ दिखाया गया है।

फिगर हगिंग गाउन और भी निखर कर आया रिहाना का लुक, फैंस हो गए घायल

प्रियंका-निक ने बेटी मालती संग सेलिब्रेट की दिवाली

एथनिक लुक में पति संग स्पॉट हुई प्रियंका

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -