तेज रफ़्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, 1 की मौत 2 घायल
तेज रफ़्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, 1 की मौत 2 घायल
Share:

सक्ती। शहर में तेज रफ़्तार से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार युवको में से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 2 युवक घायल हुए हैं। तीनो युवक बाइक पर सवार होकर मिरोनी बैराज घूमने गए थे। मगर लौटने के दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया है। 

पुलिस के मुताबिक सुखापाली निवासी महेंद्र बघेल, राज कुमार निराला और सचिन जांगड़े तीनों दोस्त थे। तीनों रविवार को घूमने के लिए मिरौनी में बने बैराज गए हुए थे। बताया गया है कि शाम होने पर तीनों लौट रहे थे। तीनों बाइक पर सवार थे। वे अभी लौटने के दौरान ग्राम बासीन पहुंचे थे। इसी दौरान इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद रोड किनारे बने कुएं में गिर गई। कुआं 40 से 50 फीट गहरा था।

बताया गया है की हादसे की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर सीढ़ियों के सहारे घायलों को बाहर निकाला गया। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महेंद्र बघेल नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया । जबकि 2 अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। पोलइ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

'कांग्रेस और भाजपा ने छत्तीसगढ़ का सिर्फ दोहन किया है' : CM केजरीवाल

अज्ञात वाहन ने किसान को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

CM बघेल ने आप पार्टी पर जमकर साधा निशाना : इनके पास कुछ जानकारी ही नहीं तो रेवड़ी गिना रहे हैं

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -