poster : परमहंस योगानंद से रूबरू कराएगी 'द आंसर'
poster : परमहंस योगानंद से रूबरू कराएगी 'द आंसर'
Share:

परमयोगी परमहंस योगानंद अपने क्रिया योग और आ​ध्यात्मिकता के लिए जाने जाते हैं। इनकी किताब आॅटोबायोग्राफी आॅफ एक योगी को आध्यात्मिक  जगत की महान किताब माना जाता है। कहा जाता है कि इस किताब के पढ़ने के बाद कई लोगों का जीवन बदल गया है। अब परमहंस योगानंद पर फिल्म बनाई जा रही है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म में विक्टर बनर्जी महायोगी योगानंद की भूमिका निभाएंगे। 

खबरों के अनुसार, इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर को ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में उनकी किताब का कवर पेज लिया गया है। किताब का नाम लिखा है और नीचे 'द आंसर' लिखा है। द आंसर फिल्म का नाम है। इस पोस्टर पर यह भी लिखा है कि एक किताब ने मेरा जीवन बदल दिया, फिल्म आपका जीवन बदल देगी। यह फिल्म योगानंद के दिवंगत अमेरिकी भक्त जेम्स डोनाल्ड वाल्टर्स यानी स्वामी क्रियानंद के अनुभवों की सच्ची कहानियों पर आधारित है। फिल्म में परमहंस के कई स्वरूपों को दिखाया जाएगा। इस फिल्म के कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

 

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन पवन कौल ने किया है और यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी। परमहंस योगानंद का जन्म गोरखपुर में हुआ था। 1920 में वे अमेरिका चले गए और अपनी मृत्यु तक यानी 1952 तक वहीं रहकर क्रिया योग और आध्यात्मिकता का ज्ञान दिया। 

आहा... कितने भोले हैं 'संजू'!

ऋतिक से इश्क फरमाएंगीं 'कुमकुम भाग्य' की बुलबुल

रजनीकांत की पत्नी काटेंगी कोर्ट के चक्कर, ये है मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -